{"_id":"5b522a6c4f1c1b07788b5131","slug":"manager-s-death-alcohol-accused-of-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर की मौत, शराब में जहर देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनेजर की मौत, शराब में जहर देने का आरोप
Azamgrah
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के एलवल मुहल्ला निवासी एक होटल के मैनेजर की गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के छोटे भाई ने उसके दोस्तों पर शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
ऋषभ पांडेय (24) दो भाई और एक बहन में बड़ा था। वह मुंबई के एक होटल में मैनेजर था। दो दिन पूर्व वह घर आया था। छोटे भाई रितिक पांडेय के मुताबिक ऋषभ गुरुवार की शाम मित्रों के साथ घर से निकला था। शारदा चौराहे पर वह छह-सात दोस्तों के साथ बैठा था।
वहां उन लोगों ने साजिशन उसे शराब में जहर देकर पिला दिया। ऋषभ के बेहोश होने पर उन लोगों ने शहर के कालीचौरा मुहल्ले में स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के पीछे झाड़ी में फेंक दिया। रात करीब बारह बजे यूपी100 की पुलिस ने फोन कर घरवालों को सूचना दी और ऋषभ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ऋषभ की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिवार के लोग ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।