फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   man suicide hanging himself from roof

यूपी: रात में युवक ने उठाया ऐसा कदम, परिजन रह गए हैरान

Fri, 16 Apr 2021 04:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 16 Apr 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
man suicide hanging himself from roof
demo pic

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा आयमा गांव निवासी बृजभान पुत्र रामअवध दिल्ली में काम करता था। दो महीने पहले ही वह दिल्ली से घर चला आया था। इसके बाद वह लखनऊ में काम करने गया, लेकिन एक सप्ताह पहले ही वह वहां लौट आया था। उसके बाद गांव में ही मजदूरी करने लगा। गुरुवार को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन


रात 12 बजे कोई सामान गिरने की आवाज आई तो बाहर सो रही मां ने आवाज दी। जिस पर बृजभान कमरे से बाहर निकल कर आया और पानी पीने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह वह देर तक नहीं उठा तो छोटा भाई केशभान उसे जगाने गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा अंदर से बंद था और उसे आवाज देने के बाद भी कोई आहट नहीं मिल रही थी। जिस पर छोटे भाई ने दीवार के छेद में झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। बगल के कमरे की दीवार को तोड़कर परिजन अंदर गए तो वह छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे लटक रहा था।

परिजनों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह एक पुत्री का पिता था और पत्नी इन दिनों मायके गई हुई थी। चार भाईयों में वह दूसरे स्थान पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed