फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Man dead body found hanging from near Fariha railway station in azamgarh

Azamgarh News: फरिहा रेलवे स्टेशन के पास फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

Sat, 08 Jun 2024 03:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 08 Jun 2024 03:16 PM IST
सार

 आजमगढ़ जिले में फरिहा रेलवे स्टेशन के पास एक अधेड़ का शव मिला। कुछ ही दूरी पर उसका एक साथी अचेत मिला। मृतक का शव बैठे हुए मुद्रा में फंदे से लटकता मिला। ऐसे में अधेड़ की हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Man dead body found hanging from near Fariha railway station in azamgarh
मौके पर मौजूद लोग व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे स्टेशन के समीप भीटे पर शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। उसके शव से कुछ दूरी पर ही उसका दोस्त रेलवे ट्रैक के पास अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की सिनाख्त कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं उसके दोस्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
फरिहा रेलवे स्टेशन के पश्चिम आउटर सिग्नल के समीप भीटे पर संदिग्ध अवस्था में 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। अधेड़ का शव जमीन पर बैठे हुए मुद्रा में था और गले में कपड़े से फंदा लगा हुआ था। देखने से प्रतीत हो रहा था कि हत्या करके शव को फांसी का रूप दे दिया गया है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के समीप फरिहा दक्षिण बस्ती निवासी कैलाश पुत्र सहदेव अचेतावस्था में मिला। 
विज्ञापन


लोगों ने मानें तो मृतक और कैलाश को एक साथ शुक्रवार को देखा गया था और दोनों का पैंट- शर्ट एक ही कलर का था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष निजामाबाद सच्चिदानंद यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। मृतक के बड़े बेटे ने उसकी शिनाख्त तिलकधारी (63) निवासी मारूफपुर के रूप में की। उसने बताया कि छह जून को भाई अरविंद से रात के समय मारपीट हुई थी। जिसमें अरविंद ने पिता को पीट दिया था। जिससे नाराज होकर रात के समय ही वह घर से निकल गए थे। काफी खोजबीन किए जब कोई पता नहीं चला तो थाने पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराने जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इसी बीच सात जून की सुबह लगभग 10 बजे पिता से मोबाइल पर बात हुई। इस दौरान जब मिलने की बात कही तो उन्होंने मोबाइल बंद कर दिया। बात होने के बाद गुमशुदगी तो दर्ज नहीं कराई लेकिन उनकी तलाश करते रहे। इस बीच सुबह सूचना मिली कि संदिग्ध व्यक्ति की फंदा लगाने से मौत हुई है। मौके पर पहुंचे तो पिता का शव था। वह 15 दिन पूर्व मुंबई से आया था। मुंबई में सिलाई का कार्य करता था। 
 
क्या बोली पुलिस
वहीं पुलिस का कहना है कि साथ में घूम रहे कैलाश को होश में आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा कि मृतक की मौत कब और कैसे और किस हालत में हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed