फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Man arrested for giving false information about theft

Azamgarh News: चोरी की झूठी सूचना देने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Oct 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for giving false information about theft
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र में दो अक्तूबर 2025 को शिवरामपुर गांव निवासी शैलेश यादव ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनके घर में रात को चोरी हो गई है। सूचना के आधार पर डायल 112 की पीआरवी नंबर 5388 और थाना तहबरपुर के हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक लोकेश मणि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शैलेश यादव ने बताया कि रात 12 बजे के आसपास छत के रास्ते अज्ञात व्यक्ति ने घर में रखे बक्से का कब्जा तोड़कर उनकी बहन के गहने चोरी कर लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो बक्से का ताला टूटा हुआ और कुछ सामान बिखरा हुआ मिला। हालांकि, शैलेश और उनकी पत्नी की मौजूदगी में बक्से की तलाशी लेने पर सभी बताए गए गहने बक्से के अंदर ही मिले। पूछताछ में शैलेश यादव ने स्वीकार किया कि गहने चोरी नहीं हुए थे और उन्होंने जानबूझकर बक्से की कुंडी तोड़कर झूठी सूचना दी थी। इसके आधार पर शैलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ थाना तहबरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed