फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Make arrangements in hospitals for emergencies

आपात स्थिति के लिए अस्पतालों में करें व्यवस्था

Sun, 05 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Make arrangements in hospitals for emergencies
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते जनपद के नोडल अधिकारी, प्रमुख सचिव के. रविंद्र नायक। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद के नोडल अधिकारी के रविंद्र नायक ने प्रदेश में तेजी से फैल रहे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव एवं सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली जाएं। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, दवाओं का छिड़काव एवं फागिंग की व्यवस्था की जाएं। जनपद के सभी सीएचसी, पीएचसी तथा अस्पतालों में दवाओं एवं आपातकाल के लिए बेड की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश शनिवार की देर रात तक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग एवं सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिकारियों को लगातार पांच से छह दिन तक फागिंग एवं सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। जहां कहीं भी जलभराव हो उसे तत्काल निकालने की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा एंटीलार्वा दवाओं का छिड़काव करें। ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों में जमा हुए पानी पर मोबिल आयल डालें ताकि मच्छर पनपने न पाएं। प्रमुख सचिव ने कहा कि डाक्टरों, एएनएम एवं आशा बहुओं के द्वारा गांवों में दवाओं का वितरण किया जाए। यदि किसी गांव में वायरल फीवर, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया का मरीज पाया जाता है तो तत्काल उस गांव में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करते हुए आसपास के गांवों की सुरक्षा करें और ग्रामीणों को जागरूक करें। सभी मलिन बस्तियों में ब्लीचिंग, एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव एवं फागिंग कराएं। दो दिन तक लगातार विशेष सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाए। अस्पतालों में पर्याप्त बेड, दवा एवं ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। यदि कहीं कोविड मरीज पाया जाए तो उसे आइसोलेट करते हुए उसके आसपास एवं घरवालों का एंटीजन एवं आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाए। आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए नामित एजेंसियां गांवों में कैंप लगाएं तथा प्रत्येक दिन कम से कम 50 कार्ड बनाएं। नोडल अधिकारी ने समाज कल्याण पेंशन, छात्रवृत्ति, शादी अनुदान, ट्यूशन फीस, घर से बेदखल लोगों के रहने एवं खाने का उचित प्रबंध रखने की व्यवस्था आदि की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम राजेश कुमार, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीएमओ डा. इंद्रनारायण तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, बीएसए अतुल कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed