फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Maithili Thakur and Manoj Tiwari will spread the magic of tunes

Azamgarh: आजमगढ़ स्थापना दिवस पर सुरों का जलवा बिखेरेंगी मैथिली ठाकुर, भोजपुरी सितारों का भी होगा जुटान

Sun, 10 Sep 2023 03:06 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 10 Sep 2023 03:06 PM IST
सार

आजमगढ़ स्थापना दिवस पर महोत्सव की शुरुआत 18 सितंबर को लोक गीत, लोक नृत्य और आतिशबाजी होगी। मैथिली ठाकुर और राजस्थानी लोक गायक जस्सु खान अपनी प्रस्तुति देंगे। आजमगढ़ महोत्सव के अंतिम दिन भोजपुरी सितारों का जुटान होगा। 

विज्ञापन
Maithili Thakur and Manoj Tiwari will spread the magic of tunes
मंच पर मैथिली ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ स्थापना दिवस पर होने वाले आजमगढ़ महोत्सव 2023 में कई नामी गिरामी कलाकार हिस्सा लेंगे। शनिवार को हरिऔध कला केंद्र में डीएम विशाल भारद्वाज ने महोत्सव के थीम सांग और लोगो की लांचिंग की। महोत्सव में 18 सितंबर को लोक गीत, लोक नृत्य और आतिशबाजी होगी। जिसमें ब्रज की होली केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा मैथिली ठाकुर और राजस्थानी लोक गायक जस्सु खान अपनी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन


19 सितंबर को कॉमेडी नाइट में विश्वास चौहान, रजत सूद और तनु श्रीवास्तव लोगों को हंसाएंगे। 20 सितंबर को कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुनील जोगी, विष्णु सक्सेना, अंकिंता सिंह, अमन अक्षर, अभय निर्भिक, विकास भोकाल, डा. मंजीत सिंह, विनीत चौहान और शशिकांत यादव रचनाएं पेश करेंगे। 21 सितंबर को चंदन दास और दानिश साबरी कव्वाली सुनाएंगे।

विज्ञापन

23 सितंबर को बैंड और डांस नाइट

22 सितंबर को बॉलीवुड एवं वैलेनाइट का आयोजन होगा। जिसमें कुमकुम आदर्श और रिचा शर्मा अपने सुरों का जादू बिखेरेंगी। 23  को बैंड व डांस नाइट में श्रेय खन्ना और पीयूष मिश्रा प्रस्तुति देंगे। 24 सितंबर का अंतिम दिन भोजपुरी कलाकारों के साथ ही लेजर और आतिशबाजी शो के नाम होगा। जिसमें मनोज तिवारी, कल्पना पटवारी, मनोहर सिंह और अल्का पहाड़िया की प्रस्तुतियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में होगा लकी ड्रा का आयोजन

आजमगढ़  महोत्सव के दौरान हरिऔध कला केंद्र में विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के कलाकारों और प्रतिभागियों के बीच महासंग्राम का आयोजन होगा। इसमें चयनित टीमें 18 से 24 सितंबर तक मुंख्य मंच पर प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। जो हरिऔध कला केंद्र के कक्षा संख्या एक में 10 सितंबर से 12 सितंबर तक लेने के बाद भरकर जमा किया जा सकता है। इस दौरान प्रशासन की ओर से 200 रुपये और 500 रुपये के लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया है।

जिसमें 200 रुपये के कूपन का लकी ड्रा प्रतिदिन शाम सात बजे किया जाएगा। वहीं 500 रुपये के कूपन का लकी ड्रा महोत्सव के अंतिम दिन 24 सितंबर को किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार एक थार कार, द्वितीय पुरस्कार में दो बुलेट बाइक, तृतीय पुरस्कार में दो होंडा एक्टिवा दी जाएगी। यह कूपना 13 सितंबर से मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय से और 18 सितंबर से आईटीआई मैदान से प्राप्त किए जा सकेंगे।

विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगी 20 प्रतियोगिताएं

आजमगढ़ डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न स्थानों पर 20 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें फैशन शो, नौका दौड़, मिनी मैराथन, स्केट्स, ट्राई साइकिल दौड़, रिक्शा दौड़, प्रदर्शनियां, फोटोग्राफी, डाग शो, शाक भाजी शो, हेल्दी बेबी शो, बाडी बिल्डिंग शो, रंगोली, मेंहदी, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed