फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Main road of the village blocked by highway construction

हाईवे निर्माण से अवरूद्ध हुआ गांव का मुख्य मार्ग

Sat, 30 May 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Main road of the village blocked by highway construction
अतरौलियया के मनियारपुर में निर्माण कार्य रुकवाते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे की मिट्टी पटाई का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव के सीवान से होकर यह एक्सप्रेस-वे गुजरा है। गांव में प्रवेश करने का मुख्य मार्ग भी एक्सप्रेस वे के दायरे में आ गया। कार्यदायी संस्था ने मिट्टी डालकर गांव के मुख्य मार्ग केे बंद कर दिया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने एक्सप्रेस-वे के निर्माण को रोकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जब हाईवे का सीमांकन किया जा रहा था तभी हम लोगों द्वारा यहां पर भूमिगत पुलिया का निर्माण कराने की मांग की थी। जिसे संबंधित जांच अधिकारी द्वारा नजरअंदाज कर दिया गया और जबरदस्ती माटी पाट कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। अगर भूमिगत मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो गांव में प्रवेश करने के लिए लगभग चार किमी. की अतिरिक्त दूरी तय करके हम लोग गांव में पहुंचेंगे। ग्रामीणों ने मौके पर चल रहे निर्माण को रुकवा दिया। सूचना मिलने पर अतरौलिया थाना प्रभारी भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में एसडीएम दिनेश मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अंडरपास बनाने के लिए हम उच्चाधिकारियों व कार्यदाई संस्था को रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed