{"_id":"613f85848ebc3e5ad88011e0","slug":"mahul-nagar-panchayat-will-be-illuminated-by-the-light-of-solar-lights-azamgarh-news-vns611394631","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट की रोशनी से जगमग होगा माहुल नगर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइट की रोशनी से जगमग होगा माहुल नगर पंचायत
विज्ञापन
अंबारी। माहुल नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को चेयरमैन बदरेआलम की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चार वर्षों में पहली बार चर्चा परिचर्चा के साथ सभासदों द्वारा अपने अपने वार्डों के विकास कार्यों का प्रस्ताव दिया।
चेयरमैन बदरेआलम की अध्यक्षता में बुलाई गई इस बैठक के एजेंडे में नगर की साफ-सफाई, मानचित्र, जलकल आदि 39 मदों की उपविधि का निर्माण आदि शामिल था। विगत चार वर्षों से चेयरमैन और सभासदों में चले आ रहे गतिरोध और बैठकों में हो रहे हंगामे के चलते इस बैठक में भी हंगामे के आसार थे। लेकिन इस बार की बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बैठक में उपविधि के निर्माण पर चर्चा में सहमति न बन पाने के कारण उसे सभासदों की सहमति तक अगली बैठक तक टाल दिया गया। उसके बाद नामित सभासद दिलीप सिंह ने नगर में प्रकाश के लिए सोलर लाइट खरीद का प्रस्ताव दिया। जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसी तरह नामित सभासद पूजा पांडेय ने वार्ड नंबर चार में साफ-सफाई और मच्छरों के प्रकोप की बात सदन में रखा। जिस पर चेयरमैन बदरे आलम ने नगर के हर वार्ड में दवा छिड़काव विशेष सफाई अभियान चलाने का कर्मचारियों को निर्देश दिया। बैठक में सारे सभासदों ने अपने अपने वार्ड में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग आदि कार्यों का प्रस्ताव दिया, जिसे पारित कर दिया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य, सभासद महेंद्र शर्मा, भूखल राम, सोनू यादव, खोजमन यादव, रीना हिंद, हाफिज हारून, अनीता, प्रमिला आदि उपस्थित थे।