फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Maharaja Suheldev Jayanti celebrated with cultural programs

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई महाराजा सुहेलदेव जयंती

Tue, 16 Feb 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Maharaja Suheldev Jayanti celebrated with cultural programs
कुंवर सिंह उद्यान में राजा सुहेलदेव के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दीप जलाते अधिकारीगण। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर शहीद कुंवर सिंह स्मारक उद्यान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के साथ ही कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कमिश्नर वीवी पंत के नेतृत्व में पीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। शाम के समय पीएसी के बैंड ने राष्ट्रधुन के साथ ही राष्ट्रभक्ति गीतों पर बैंड वादन किया।
विज्ञापन

कुंवर सिंह उद्यान में सुर साधना संगीत एकेडमी, श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने समूह गायन, पवन पांडेय, सदानन्द शर्मा ‘सन्नी’, राजनाथ यादव, महिमा बागेश्वरी, आकांक्षा सिंह ने एकल गायन, प्रियांशु सोनकर ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। 11वीं शताब्दी के पराक्रमी महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से बहराइच में महाराजा सुहेलदेव स्मारक एवं चित्तौरा झील (बहराइच) का शिलान्यास और महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण किया। इसका सजीव प्रसारण एलईडी वैन के माध्यम से किया गया। पीएम ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के नाम से बने मेडिकल कालेज को नया भवन भी मिला है। यह बहराइच के लोगों के जीवन को आसान बनाएगा। श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर के साथ ही नेपाल से आने वाले मरीजों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का त्याग, उनकी तपस्या, वीरता, सहादत का स्मरण करना व उनसे प्रेरणा प्राप्त करन के लिए इससे बड़ा कोई अवसर नहीं होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहराइच के लिए आज अहम दिन है। इस मौके पर कमिश्नर विजय विश्वास पंत, प्रभारी डीएम एवं सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, एसपी सुधीर कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर गौरव कुमार, सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर, डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, बीएसए अम्बरीश कुमार, एसडीएम न्यायिक धीरज श्रीवास्तव, ईओ शुभनाथ प्रसाद आदि मौजूद थे। संचालन रंगकर्मी सुनीलदत्त विश्वकर्मा ने किया। शाम 5.30 से छह बजे तक पीएससी बैंड ने राष्ट्रधुन तथा राष्ट्रभक्ति गीतों पर बैंड वादन किया। उद्यान में दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान सीआरओ हरी शंकर, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल आदि मौजूद थे। श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज, जीजीआईसी, नवीन सरस्वती इंटर कालेज, प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज, एनएसएस, एनसीसती, स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मिरजापुर ब्लाक परिसर में जयंती धूमधाम से मनाई गई। बीडीओ कल्पना मिश्रा, एडीओ पंचायत सुरेश प्रजापति, बृजेश चौरसिया , सदानन्द पांडेय, दुर्गा प्रसाद यादव, ताहिर मुन्नू, मो. असलम, लईक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed