फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mahant of Maharishi Dattatreya temple attacked, injured on head and face

Azamgarh News: महर्षि दत्तात्रेय मंदिर के महंथ पर हमला, सिर व चेहरे पर आई चोट

Wed, 01 May 2024 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mahant of Maharishi Dattatreya temple attacked, injured on head and face
थाना क्षेत्र ने गौसपुर ग्राम सभा में महर्षि दत्तात्रेय मंदिर स्थित है। इस मंदिर के महंथ पर बुधवार की शाम कुछ मनबढ़ों ने हमला कर दिया। महंथ के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

निजामाबाद तहसील क्षेत्र के गौसपुर ग्राम सभा में स्थित महर्षि दत्तात्रेय मंदिर हिन्दू आस्था का एक बड़ा केंद्र है। बुधवार की शाम मंदिर की देखरेख करने वाले महंथ रविदास जी महाराज मंदिर प्रांगण में नित्य की भांति भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान पांच की संख्या में अराजक तत्व मंदिर प्रांगण में नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे। महंथ रविदास जी महाराज ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। जिसको लेकर नशेड़ियों से बाबा रविदास महाराज की कहा सुनी हो गई। इसी पर नशेड़ियों ने महंथ पर हमला बोल दिया। महंथ पर लाठी डंडे से भी प्रहार किया गया। जिससे महंथ के चेहरे व सिर पर गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल महंथ को इलाज के लिए भेजा गया। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल मंदिर पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed