{"_id":"6463583a308f9e998a0ceb66","slug":"mafia-mukhtar-present-in-azamgarh-court-in-laborer-murder-case-2023-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: मजदूर हत्याकांड में वीसी से हुई माफिया मुख्तार की पेशी , अब 22 को अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: मजदूर हत्याकांड में वीसी से हुई माफिया मुख्तार की पेशी , अब 22 को अगली सुनवाई
Tue, 16 May 2023 03:47 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 16 May 2023 03:47 PM IST
सार
आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र में हुए मजदूर हत्याकांड में मंगलवार को माफिया मुख्तार अंसारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। एक गवाह की गवाही के बाद इस मुकदमे में अगली तिथि 22 मई निर्धारित की गई।
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र में हुए मजदूर हत्याकांड में मंगलवार को माफिया मुख्तार अंसारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। एक गवाह की गवाही के बाद इस मुकदमे में अगली तिथि 22 मई निर्धारित की गई। वहीं इसी हत्याकांड में दर्ज हुए गैंगस्टर के मामले में बुधवार को भी माफिया मुख्तार अंसारी की पेशी वीसी के माध्यम से होगी।
विज्ञापन
तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला गांव में सड़क निर्माण ठेके के विवाद में मुख्तार अंसारी के लोगों ने ठेकेदार पर फायरिंग की थी। ठेकेदार तो बाल-बाल बच गया लेकिन उसके दो मजदूर गोली लगने से घायल हो गए। जिसमें एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले में ठेकेदार की तहरीर पर माफिया मुख्तार अंसारी समेत उसके सहयोगियों को नामजद किया गया। इस मुकदमे की सुनवाई आजमगढ़ एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को हुई सुनवाई में गवाह प्रशांत की गवाही हुई। इसके बाद न्यायाधीश ने इस मुकदमे में सुनवाई की अगली तिथि 22 मई निर्धारित की।
विज्ञापन
Trending Videos
मजदूर हत्याकांड में ही पुलिस ने माफिया मुख्तार समेत उसके सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की है। जिसमें बुधवार को सुनवाई होनी है। एमपी-एमएलए कोर्ट में ही यह मुकदमा भी चल रहा है। बुधवार को भी माफिया मुख्तार गैंगेस्टर के मामले में वीसी के माध्यम से कोर्ट में पेश होगा।