फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mafia Mukhtar present in azamgarh court in laborer murder case

Azamgarh: मजदूर हत्याकांड में वीसी से हुई माफिया मुख्तार की पेशी , अब 22 को अगली सुनवाई

Tue, 16 May 2023 03:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 16 May 2023 03:47 PM IST
सार

आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र में हुए मजदूर हत्याकांड में मंगलवार को माफिया मुख्तार अंसारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। एक गवाह की गवाही के बाद इस मुकदमे में अगली तिथि 22 मई निर्धारित की गई। 

विज्ञापन
Mafia Mukhtar present in azamgarh court in laborer murder case
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र में हुए मजदूर हत्याकांड में मंगलवार को माफिया मुख्तार अंसारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। एक गवाह की गवाही के बाद इस मुकदमे में अगली तिथि 22 मई निर्धारित की गई। वहीं इसी हत्याकांड में दर्ज हुए गैंगस्टर के मामले में बुधवार को भी माफिया मुख्तार अंसारी की पेशी वीसी के माध्यम से होगी।

विज्ञापन


 तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला गांव में सड़क निर्माण ठेके के विवाद में मुख्तार अंसारी के लोगों ने ठेकेदार पर फायरिंग की थी। ठेकेदार तो बाल-बाल बच गया लेकिन उसके दो मजदूर गोली लगने से घायल हो गए। जिसमें एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले में ठेकेदार की तहरीर पर माफिया मुख्तार अंसारी समेत उसके सहयोगियों को नामजद किया गया। इस मुकदमे की सुनवाई आजमगढ़ एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को हुई सुनवाई में गवाह प्रशांत की गवाही हुई। इसके बाद न्यायाधीश ने इस मुकदमे में सुनवाई की अगली तिथि 22 मई निर्धारित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर हत्याकांड में ही पुलिस ने माफिया मुख्तार समेत उसके सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की है। जिसमें बुधवार को सुनवाई होनी है। एमपी-एमएलए कोर्ट में ही यह मुकदमा भी चल रहा है। बुधवार को भी माफिया मुख्तार गैंगेस्टर के मामले में वीसी के माध्यम से कोर्ट में पेश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed