फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mafia Mukhtar appeared before VC in laborer murder case

Azamgarh News: मजदूर हत्याकांड में माफिया मुख्तार की वीसी से हुई पेशी

Thu, 08 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Mafia Mukhtar appeared before VC in laborer murder case
आजमगढ़। तरवां के ऐरा कला में हुए मजदूर हत्याकांड मामले बुधवार को माफिया मुख्तार की वीडियो क्रान्फ्रेसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान तत्कालीन दरोगा का बयान दर्ज हुआ। इसके बाद न्यायाधीश ने सुनवाई की अगली तिथि 15 दिसंबर नियत कर दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में सड़क ठेकेदारी के विवाद में मुख्तार के लोगों ने तरवां के ऐरा कला में ठेकेदार पर फायरिंग किया था। जिसमें ठेकेदार तो बाल-बाल बच गए थे लेकिन दो मजदूरों को गोली लगी। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में माफिया मुख्तार समेत समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में अभियुक्तों पर गैंगेस्टर भी लगाया गया। इन दिनों कोर्ट में गवाहों का बयान चल रहा है। तत्कालीन एसओ अनिल चंद्र तिवारी का बयान पिछली सुनवाई को पूरी कर ली गई थी। बुधवार को भी कोर्ट में सुनवाई की तिथि थी। जिसमें माफिया मुख्तार कासगंज जेल से वीसी के माध्यम से पेश हुआ। वहीं बुधवार को थाने के तत्कालीन दरोगा सुनील सिंह का कोर्ट में बयान दर्ज हुआ। इसके साथ ही न्यायाधीश ने सुनवाई की अगली तिथि 15 दिसंबर नियत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed