{"_id":"65bcccd433b3c57b1d05d4e3","slug":"mafia-mukhtar-ansari-hearing-not-in-gangster-case-due-to-lawyers-strike-in-azamgarh-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में वकीलों की हड़ताल: माफिया मुख्तार के खिलाफ गैंगस्टर केस में नहीं हुई सुनवाई, 13 फरवरी को अगली तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में वकीलों की हड़ताल: माफिया मुख्तार के खिलाफ गैंगस्टर केस में नहीं हुई सुनवाई, 13 फरवरी को अगली तारीख
Fri, 02 Feb 2024 04:37 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:37 PM IST
सार
गैंगस्टर मामले में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से माफिया मुख्तार अंसारी एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुआ। वकीलों की हड़ताल के चलते कोई सुनवाई नहीं हुई। सुनवाई की अगली तारीख 13 फरवरी को पड़ी है।
विज्ञापन
Mukhtar Ansari
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी की शुक्रवार को गैंगस्टर मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी हुई। वकीलों की हड़ताल के चलते कोर्ट में कोई कार्रवाई नहीं हुई और सुनवाई की अगली तारीख पड़ गई। बांदा जेल से मुख्तार अंसारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुआ।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में निर्माणाधीन सड़क विवाद में मुख्तार के लोगों ने ठेकेदार पर फायरिंग की थी। जिसमें ठेकेदार तो बच गया था लेकिन उसके दो मजदूर घायल हुए थे। जिसमें एक की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई थी। इस मामले में ठेकेदार ने तरवां थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में मुख्तार व उसके लोगों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाया था। जिसकी सुनवाई भी एमएलपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को गैंगस्टर मामले में मुख्तार की पेशी थी। वह बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश भी हुआ। शुक्रवार को भी वकील ग्रामीण न्यायालय के विरोध में हड़ताल पर थे। जिसके चलते कोर्ट में कोई कार्रवाई नहीं हुई और न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए 13 फरवरी की अगली तारीख नियत कर दिया।
विज्ञापन