Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mafia Mukhtar Ansari could not be produced in laborer murder case in mp mla court azamgarh

Azamgarh: मजदूर हत्याकांड में माफिया मुख्तार की नहीं हो सकी पेशी, अब 16 को होगी सुनवाई

Tue, 13 Jun 2023 01:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 13 Jun 2023 01:06 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में मंगलवार को माफिया मुख्तार की मजदूर हत्याकांड में पेशी थी। एक अधिवक्ता के निधन के चलते वकील हड़ताल पर चले गए। अब इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 16 जून निर्धारित की गई है।
 

विज्ञापन
Mafia Mukhtar Ansari could not be produced in laborer murder case in mp mla court azamgarh
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमगढ़ जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में मंगलवार को माफिया मुख्तार की मजदूर हत्याकांड में पेशी थी। एक अधिवक्ता के निधन के चलते वकील हड़ताल पर चले गए। जिसके चलते न तो कोर्ट बैठी न ही माफिया की पेशी ही हुई। अब इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 16 जून निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में सड़क ठेके के विवाद में मुख्तार समर्थकों ने ठेकेदार पर 2014 में फायरिंग की थी। ताबड़तोड़ गोलीबारी में ठेकेदार तो बाल-बाल बच गए थे लेकिन दो मजदूर घायल हुए थे। जिसमें एक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन


ठेकेदार ने इस मामले में तरवां थाने में माफिया मुख्तार समेत उसके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। मंगलवार को इस हत्याकांड में माफिया मुख्तार की पेशी थी। इस बीच एक अधिवक्ता सुनील कुमार की सड़क हादसे में मौत के चलते दीवानी बार के अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 14 साल पुराने गैंगस्टर मामले में मुख्तार अंसारी पर फैसला टला, जानिए अब कब होगी सुनवाई
 

Trending Videos

वकीलों के हड़ताल के चलते कोर्ट नहीं बैठी और माफिया की पेशी भी नहीं हुई। न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा ने अब इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 16 जून निर्धारित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed