{"_id":"6a9f0c5cee6a3c479f022933","slug":"madrasa-teachers-submitted-a-memorandum-to-minister-rajbhar-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-156695-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मदरसा शिक्षकों ने मंत्री राजभर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मदरसा शिक्षकों ने मंत्री राजभर को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर को ज्ञापन सौंपते टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबीया के पदाधिकारी। संवाद
टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया आजमगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अतरौलिया स्थित डाक बंगले में अल्पसंख्यक एवं पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात कर मदरसा शिक्षकों और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
संगठन अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद हारुन मिस्बाही ने मंत्री को बताया कि शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा, लंबित एरियर का तत्काल भुगतान, आजमगढ़ के जिन मदरसों के अध्यापकों व कर्मचारियों का एग्रीमेंट अल्पसंख्यक अधिकारी की ओर से रोका गया है, उसे जारी कराया जाए।
इसके साथ ही कामिल और फाजिल को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय से संबद्ध कराने तथा एनपीएस से प्रभावित शिक्षकों-कर्मचारियों के खातों में संबंधित धनराशि दर्शाए जाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक अधिकारी आजमगढ़ से जुड़े एक मामले में मंत्री ने फोन पर वार्ता कर समाधान की पहल की। वहीं शासन और विशेष सचिव स्तर से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद इसराइल आजमी, सचिव मास्टर मोहम्मद अरमान, सचिव मौलाना मोहम्मद गुलजार, मौलाना खुर्शीद आलम असरी, मौलाना सिराज अहमद, मौलाना खुर्शीद आलम मिस्बाही, मौलाना अतिउल्लाह आदि मौजूद रहे।