आजमगढ़। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित सेकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री, कामिल एवं फाजिल की परीक्षा 14 मई से शुरू होकर 23 मई तक होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद के छह इंटर कालेज और 11 मदरसों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस प्रकार जनपद में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस परीक्षा में कुल 3902 परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा प्रात: आठ से 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। बनाए गए परीक्षा केंद्रों में मदरसा बाबुल इल्म निस्वां मुबारकपुर,दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल उलूम मुबारकपुर, मदरसा अल्जामेअतुल इस्लामिया अशरफिया सिक्ठी मुबारकपुर, मुबारकपुर इंटर कालेज मुबारकपुर, मदरसा मदरसतुल आलिया शेख रज्जब अली बम्हौर, मदरसा राबिया निस्वां मेमोरियल निजामाबाद, रामआसरे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कस्बा फतेहपुर मार्टीनगंज, मदरसा अरबिया अनवारुल उलूम जीयनपुर, मदरसा जामिया अरबिया तनवीरुल उलूम नौशहरा जीयनपुर, मदरसा मदरसतुल बनात मगरावां, पंचायत इंटर कालेज गौरा मेंहनगर, मदरसा जामिया इमाम मेंहदी मुहल्ला सीताराम, मदरसा दारऊत्तालीम निस्वां मधनापार बिलरियागंज, पटेल इंटर कालेज अतरौलिया, शिक्षा सदन रामराज गल्र्स हाई स्कूल गोविंद नगर माहुल, बाबा युगलवीर इंटर कालेज अभिलाषण जहानागंज आदि शामिल है।