फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Madrasa Board: 482 students skipped literature exam on the second day

मदरसा बोर्ड: दूसरे दिन 482 छात्रों ने छोड़ी अदब की परीक्षा

Tue, 10 Feb 2026 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Madrasa Board: 482 students skipped literature exam on the second day
मुबारकपुर स्थित मदरसे में परीक्षा देते छात्र। संवाद - फोटो : संवाद
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा नौ केंद्रों पर चल रही है। परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को फारसी, अरबी सेकेंड्री और सीनियर सेकंडरी की अदब की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 482 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी सेकंडरी और आलिम सीनियर सेकंडरी की परीक्षा के लिए जिले में 2392 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। नौ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। दूसरे दिन अदब की परीक्षा में कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि पहली पाली में मुंशी, मौलवी सेकंडरी का अदब का पेपर था। इसमेें 1804 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 1390 परीक्षार्थी ही शामिल हुए जबकि 414 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 77.05 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। इसी प्रकार द्वितीय पाली में आलिम सीनियर सेकंडरी का भी अदब का पेपर था। इसमें 588 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जबकि परीक्षा में 520 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। 68 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में छात्रों के उपस्थिति का प्रतिशत 88.44 रहा। सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दल की गाड़ियां दौड़ती रहीं। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed