{"_id":"62336a7bff669a6c8120e012","slug":"made-people-aware-about-cleanliness-azamgarh-news-vns6437566185","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सहित कुरीतियों के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सहित कुरीतियों के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के सिंहपुर बाजार स्थित मां धनावती पीजी कालेज में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। समापन पर छात्र-छात्राओं ने ग्राम पंचायत शीशवां के ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अंतिम दिन शिविर में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रवक्ता शंकर सिंह यादव ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को रासेयो के महत्व और दायित्व की जानकारी दी। महाविद्यालय के प्रबंधक डा. कैलाश यादव ने बताया कि रासेयो के सात दिवसीय शिविर के तहत छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गांवों की मलीन बस्तियों में साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जहां जागरूक किया, वहीं कुरुतियों, अंधविश्वास, अशिक्षा को दूर करने पर जोर दिया। समापन पर छात्रा सलोनी पांडेय, जूही, गुंजा, रंजना कुमारी, अंजली सिंह ने एकांकी की प्रस्तुत किया तो इसी क्रम में अन्य छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष गामा यादव, डॉ. भानू प्रताप, प्रधान अखिलेश कुमार, हरेंद्र सिंह, सरिता पांडेय, ज्ञानेंद्र मौर्य, मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे। रोसोयो के कार्यक्रम अधिकारी दिनेश प्रजापति ने कार्यक्रम के समापन पर सभी का आभार प्रकट किया।