{"_id":"620e88ab07e6cf1f4324c156","slug":"made-aware-to-increase-voting-percentage-azamgarh-news-vns639109936","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
जिले के निजी, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों की छात्राएं और अध्यापिकाएं मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए गांव-गांव जाकर महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं।
एसएन चिल्ड्रेन स्कूल की ओर से बृहस्पतिवार को मेंहनगर के बूथ पकड़ी कला में मेंहदी कार्यक्रम के तहत 30 महिलाओं को सम्मिलित किया गया। 43 निमंत्रण पत्र वितरण किया गया। लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल सोहौली की ओर से प्राथमिक विद्यालय बूंदा, विस दीदारगंज बूथ के अंतर्गत पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम में 53 महिलाओं को सम्मिलित करते हुए 107 निमंत्रण पत्र वितरित किया गया। सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर की ओर से प्राथमिक विद्यालय अरया बूथ , सेंट जेवियर्स स्कूल समेदा द्वारा प्रा.वि. गोसाईपुर में जाकर मेंहदी प्रतियोगिता एवं महिलाओं के हाथों पर मेंहदी लगाकर मतदान के लिए जागरूक किया गया। जैश पब्लिक स्कूल अंजान शहीद की ओर से विधानसभा सगड़ी के प्राथमिक विद्यालय बातन हरैया में चुनाव की मेंहदी तथा मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया।
बाबा विश्वनाथ इंटर कालेज पटवध कौतुक की ओर से गोपालपुर के प्राथमिक विद्यालय भटौली महराजगंज के अंतर्गत महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान के लिए जागरूक किया गया। विकास खंड जहानागंज में प्रेरणा महिला ग्राम संगठन द्वारा ग्राम पंचायत हथौटा में महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया।