फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Made a relationship on the pretext of marriage, then refused to marry

Azamgarh News: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, फिर शादी से इंकार

Tue, 11 Jul 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Made a relationship on the pretext of marriage, then refused to marry
जहानागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने फिर अश्लील वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि 2019 में वह एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। जहां मुबाकरपुर थाना के महरूपुर गांव निवासी देवानंद से उसकी मुलाकात हुई। कुछ दिनों में ही जान-पहचान हो गई और फिर मोबाइल पर बात होने लगी। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसने शारीरिक संबंध भी बनाने के साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया। शादी का दबाव बनाने पर इंकार करने लगा और संबंध के दौरान बनाए गए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं न से मारने की भी धमकी भी दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त देवानंद को महुआ मुरारपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया और उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed