फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lunch packets, masks and sanitizers distributed among the needy celebrated death anniversary

जरूरतमंदों में लंच पैकेट, मास्क और सैनिटाइजर बांट मनाई पुण्यतिथि

Mon, 10 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Lunch packets, masks and sanitizers distributed among the needy celebrated death anniversary
आजमगढ़। नारी शक्ति संस्थान की सरोज श्रीवास्तव की पांचवी पुण्यतिथि पर शोकसभा आयोजित करने के बाद जरूरमंदों की मदद की गई। अतलस पोखरा स्थित आवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमे मौजूद नारी शक्ति संस्थान के महिलाओं ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सरंक्षक अनीता आलोक श्रीवास्तव ने अपने प्रयास से भंवरनाथ मंदिर और नरौली टैक्सी स्टैंड पर 100 लंच पैकेट और पांच सौ मास्क, सौ सेनेटाइजर वितरित किया। संस्थान की सचिव डा. पूनम तिवारी ने कहा कि महिलाओं के जीवन में दो माताओं का प्यार मिलता है। एक मां और दूसरी सासू मां का। अनीता श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पुण्यतिथि पर बड़े स्तर का कार्यक्रम होता था, लेकिन कोविड-19 को देखते हुए हमने सहयोग को जरूरतमंदों के द्वार तक पहुंचाने का काम किया है। डा. पूनम यशपाल सिंह, रिंकी प्रशांत, आभा अग्रवाल, किरण यादव, अन्नू सिंह, ममता शर्मा, रश्मि श्रीवास्तव अन्य नारी शक्तियां सोशल डिस्टेंसंग के साथ मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed