फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lucknow division defeated Varanasi

Azamgarh News: लखनऊ मंडल ने वाराणसी को हराया

Fri, 05 May 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Lucknow division defeated Varanasi
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के समन्वय से सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेशीय सब जूनियर बालिका वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच लखनऊ मंडल और वाराणसी मंडल की टीमों के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ की टीम ने वाराणसी मंडल को हराकर जीत के साथ आगाज किया। यह प्रतियोगिता बुधवार को शुरू होने वाली थी लेकिन बारिश के कारण बृहस्पतिवार को देर से शुरू हुई। इसमें प्रदेश के 13 मंडलों एवं स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर समेत 14 टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। प्रतियोगिता का पहला मैच लखनऊ मंडल एवं वाराणसी मंडल के बीच खेला गया। जिसमें लखनऊ मंडल ने वाराणसी मंडल को 25-07 एवं 25-11 कि अन्तर से हराया। समाचार लिखे जाने तक मैचों का सिलसिला जारी था। प्रतियोगिता के निर्णायक दिव्या वर्मा, देवेन्द्र यादव, रविकांत यादव, निलिमा मिश्रा, रामजीत, रामजनम, रफीक, शिवाजीत सिंह आदि थे। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय, क्रीड़ाधिकारी प्रयागराज संदीप गुप्ता, केएम श्रीवास्तव, कबड्डी प्रशिक्षक माया प्रसाद राय, क्रिकेट प्रशिक्षक भूपेन्द्रवीर सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक मिथिलेश यादव, हॉकी प्रशिक्षक मो. इरफान, बास्केटबाल प्रशिक्षक नागेन्द्र, जिम्नास्टिक प्रशिक्षक विष्णुलाल, कार्यालय स्टाफ लालचन्द चैहान, अनुपम प्रजापति, अबु सैफ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed