फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   love affair case young man murdered with weapon in azamgarh FIR lodged against mother and two brothers

UP: प्रेमिका से मिलने आए युवक की धारदार हथियार से हत्या, लड़की की मां और दो भाइयों पर FIR; दो अरेस्ट

Thu, 05 Jun 2025 05:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 05:08 PM IST
सार

युवक की हत्या की जानकारी होते ही मेहनाजपुर थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। इससे पहले युवक के परिजन भी रोते-बिलखते यहां माैजूद हो गए थे। शव को कब्जे में लेने के साथ ही तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
love affair case young man murdered with weapon in azamgarh FIR lodged against mother and two brothers
अमित राजभर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे प्रेमिका से मिलने आए युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर लड़की की मां और दो भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक फरार चल रहा है।

विज्ञापन


देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी अमित राजभर (22) का बरवा गांव की एक युवती से पिछले चार-पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार थे, लेकिन युवती के घरवाले रिश्ते के लिए राजी नहीं थे।
विज्ञापन


बीती रात अमित अपनी प्रेमिका से मिलने बरवा गांव पहुंचा। इस दौरान लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई और उन्होंने उसे पकड़कर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ लालगंज और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। इस मामले में मृतक के चाचा अरुण राजभर की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका की मां सुदामी, भाई मनीष और अवनीश के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। पुलिस सुदामी और अवनीश को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, जबकि मनीष की तलाश की जा रही है।

वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी निगरानी कर रहे हैं।

आजमगढ़ के एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा की तहरीर पर लड़की की मां, दो भाईयों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मां और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed