फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Loudspeakers removed from temples and mosques

मंदिरों व मस्जिदों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर

Tue, 26 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Loudspeakers removed from temples and mosques
आजमगढ़। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में जनपद में मंदिरों और मस्जिदों से ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटाने का क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को रासेपुर बोंगरिया और मेजवां में मंदिरों व मस्जिदों पर लगे ध्वनि विस्तारण यंत्रों को हटाने का कार्य किया गया। तरवां प्रतिनिधि के अनुसार तरवां थाना क्षेत्र के रासेपुर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में जमीरपुर के मस्जिद, हड़ौरा शिव मंदिर और रासेपुर शिवालय से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति के कोई लाउडस्पीकर नहीं बजाएगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र उतना ही बजेगा जितना किसी को दिक्कत ना हो सके। शासन के निर्देशानुसार दिन में 55 डेसीबल तथा रात में 45 डेसीबल से अधिक पर ना बजाया जाए।
विज्ञापन

वहीं बोंगरिया चौकी प्रभारी ओम प्रकाश नारायण सिंह के नेतृत्व में बोंगरिया मस्जिद खैरा खुर्द मस्जिद व मंदिरों से लाउडस्पीकर उतरवाए। ओम प्रकाश नारायण सिंह ने बताया कि मंदिर में पूजा अर्चन और मस्जिद में अजान के समय की केवल मंदिर व मस्जिद परिसर में ही आवाज ही सुनाई दे। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर उप्र गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा 30 अप्रैल तक धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकरों को हटाने के लिए मंगलवर को फूलपुर कोतवाल विवेक पांडेय के नेतृत्व में फूलपुर बाजार और उसके आस पास मंदिरो और मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। इसमें मुख्य रूप से नई जामा मस्जिद , पुरानी जामा मस्जिद, शंकर तिराहा मंदिर, मिर्चा मंडी, अचारी मंदिर, जगदीशपुर बुढ़िया मां मंदिर, मुंडियार स्थित मुंडेश्वर नाथ, दुर्वासा धाम और फूलपुर के पास पुरानी मिर्चा मंडी स्थित मस्जिद आदि धार्मिक स्थानों से लाउडस्पीकर हटवाए गए। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन

सरायमीर थाना पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र में स्थित मंदिर व मस्जिद पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज को कम करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के मंदिर व मस्जिद पर पहुंचकर ने लाउडस्पीकर की आवाज कम करने का निदेश दिया। कस्बा सहित क्षेत्र के संजरपुर, खंडवारी, छित्तेपुर, शेरवा, खरेवा के मंदिर, मस्जिद के जिम्मेदारों से न्यायालय के आदेश का पालन करने की अपील किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी पूजा स्थलों के जिम्मेदार लोगों से एसडीएम निजामाबाद राजीव रत्न व क्षेत्राधिकारी फूलपुर गोपाल स्वरूप बाजपेई के नेतृत्व में बातचीत कर सभी जिम्मेदारों से न्यायालय के आदेश का पालन करने को कहा। वहीं सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर सहित कई क्षेत्रों में सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन का पालन करने के लिए लोगों ने स्वेच्छा से धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारा। जहां पर एक से अधिक लाउडस्पीकर लगे थे। वहां से लोगों ने स्वेच्छा से लाउडस्पीकर उतारकर सिर्फ एक लाउडस्पीकर ही छोड़ा ताकि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन हो सके। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि धार्मिक स्थल मंदिर हो या मस्जिद जहां पर एक से अधिक लाउडस्पीकर लगाए गए थे। वहां लोगों को जाकर समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed