{"_id":"5d4f11678ebc3e6cfa3c05dc","slug":"looting-from-shops-exposed-six-arrested-azamgarh-news-vns4777633164","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब व मिठाई की दुकानों से लूटपाट का खुलासा, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब व मिठाई की दुकानों से लूटपाट का खुलासा, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
जनपद में लूट की घटनाओं के आरोपी सामानों के साथ पुलिस हिरासत में।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। करीब हफ्ते भर पहले शराब के ठेकों, मिठाई व किराना की दुकानों से लूटपाट की ताबड़तोड़ हुई घटनाओं का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में डीआईजी मनोज तिवारी ने लूटपाट की घटनाओं का खुलासा करते हुए छह डकैतों को गिरफ्तार करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि इन डकैतों का एक पूरा गैंग है जो बोलेरो से आठ से दस की संख्या में निकलकर घटनाओं को अंजाम देते हैं।
तीन व चार अगस्त की रात बोलेरो सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। तीन अगस्त को देवगांव व बरदह थाना क्षेत्रों में इनका आतंक था तो चार को बोलेरो सवार इन डकैतों ने कप्तानगंज व पवई थाना क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम दिया था। दो दिनों में बोलेरो सवार इन बदमाशों ने पांच शराब की दुकानों के साथ ही मिठाई व किराना की दुकानों को अपना निशाना बनाया था और दुकानों का शटर तोड़कर व सेल्समैनों को मारपीट कर नकदी, शराब व अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया था। खुलासे के लिए पुलिस ने पांच टीम गठित की थी। डीआईजी मनोज तिवारी व एसपी त्रिवेणी सिंह स्वयं टीमों पर नजर रखे थे। डीआईजी ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बोलेरो सवार कुछ बदमाश बरदह थाना के महुजा मुक्तिपुर के पास मौजूद है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। पर हल्की मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अजय नोना पुत्र दयाराम निवासी उतरडीहा थाना सरपतहा जौनपुर, सुभाष हरिजन पुत्र करिया निवासी गरौठन थाना खेतासराय, राहुल मोदनवाल पुत्र स्व. रामलाल निवासी सरायबीका थाना पवारा, नियाज पुत्र खालिद निवासी धम्मौर थाना खुटहन, असफर पुत्र फारूख निवासी मानीकला थाना खेतासराय व दयाराम नोना पुत्र गनी निवासी उतरडीहा थाना सरपतहा जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने दो बोलेरो, 1.01 लाख रुपये, तीन तमंचा, छह जिंदा व तीन खोखा कारतूस, पांच पेटी कच्ची शराब, 16 बोतल अंग्रेजी शराब, पीली धातु के जेवरात व कास्मेटिक के सामान, लूटे हुए के 16 मोबाइल, 4 लोहे की राड, 1 कुल्हाड़ी, बैट्री व इंवर्टर बरामद किया।
नोना झुखिया गैंग के सदस्य है पकड़े गए डकैत
--इस गैंग में शामिल है तीन दर्जन से अधिक सदस्य
--8 से 10 की संख्या में एक साथ देते है घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले इस गैंग का नाम नोना झुखिया गैंग है। इसमें तीन दर्जन से अधिक सदस्य शामिल है। आठ से दस की संख्या में बदमाश एक साथ बोलेरो व पिकअप से निकलते है और घटनाओं को ताबड़तोड़ अंजाम देते हुए एक जिले की सीमा से दूसरे जिले की सीमा में निकल जाते है। शराब ठेका, मिठाई व किराना की दुकानें इनके निशाने पर होती है। डीआईजी मनोज तिवारी ने बताया कि इनका आतंक पूरे पूर्वांचल में कायम है। आजमगढ़ जिले के साथ ही इस गैंग ने जौनपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, भदोही, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, फैजाबाद, गोरखपुर आदि में लूटपाट की ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है। पकड़े गए डकैतों ने बताया कि इनके गैंग के मुखिया में रिंकू यादव, राय साहब सिंह यादव, लवकुश नोना, सुभाश हरिजन व रवि नोना है। यह टीम बोलेरो चोरी कर रात में 10 बजे निकलती है और पूरी रात लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हुए एक जिले की सीमा से दूसरे जिले की सीमा में प्रवेश कर जाती है।
विज्ञापन
अभी गैंग के नौ डकैतों की तलाश है जारी
डकैतों के निशानदेही पर इस गैंग के नौ और सदस्यों की पहचान भी पुलिस ने किया है। जो अभी फरार चल रहे है और इनकी तलाश में भी पुलिस टीम लगा दी गई है। इन डकैतों में रिंकू उर्फ ओमप्रकाश यादव पुत्र रामनाथ निवासी भेला समोचपुर थाना सरपतहा, रवि नोना व करिया नोना पुत्रगण रतीलाल निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर अंबेडकरनगर, करिया नोना पुत्र रतीलाल निवासी राय साहब सिंह यादव पुत्र नन्हकू यादव निवासी मछलीपट्टी थाना सरायख्वाजा जौनपुर, फागू नोना पुत्र सीताराम निवाीस मगरसनकला थाना करौदीकला सुल्तानपुर, जोगेंद्र नोना पुत्र चुलबुल निवासी चैनपुरथाना महराजगंज जौनपुर, गब्बर नोना पुत्र हृदय निवासी गौतमपुर थाना लम्भुआ सुल्तानपुर, संतोष यादव पुत्र अज्ञात निवासी ढेरवहिया थाना करौदीकला सुल्तानपुर व लवकुश नोना पुत्र रंगीले निवासी बरचौरी थाना करौदीकला सुल्तानपुर शामिल है।
पुलिस टीम को डीआईजी ने दिया 25 हजार का ईनाम
लूटपाट गिरोह के छह डकैतो को पकडने वाले पुलिस टीम को डीआईजी ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा किया। इसमें मनोज कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम मय हमराह, अनिल कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली मय हमराज, श्रीधर पांडेय प्रभारी निरीक्षक मय हमराह, सुनील कुमार त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक देवगांव मय हमराज व विनोद कुमार प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज मय हमराह शामिल है।