फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lok Sabha Election Yogi Adityanath, dimple and akhilesh yadav visit in azamgarh for public meeting

LS Polls: आजमगढ़ में एक ही दिन सीएम योगी और अखिलेश की जनसभा, साधेंगे मतदाताओं को; जानें- कब आएंगी डिंपल यादव

Mon, 20 May 2024 11:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 20 May 2024 11:30 PM IST
सार

Lok Sabha Election: उक्त तीनों कार्यक्रम को लेकर जनसभा स्थल पर तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है। टेंट लगाए गए हैं, ठीक उसी के पास हेलीपैड भी बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Yogi Adityanath, dimple and akhilesh yadav visit in azamgarh for public meeting
सीएम योगी के आगमन की तैयारियां जांचते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सगड़ी विधानसभा में आ रहे हैं। वहीं लालगंज लोकसभा में सपा के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव निजामाबाद विधानसभा के खरेंवा मोड़ सरायमीर में आ रहे हैं। उनकी जनसभा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। 

विज्ञापन


दोनों स्थानों पर हेलिपैड बनाए जा रहे हैं। वहीं सुरक्षा को लेकर भी पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार को भी जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन सगड़ी तहसील के जीयनपुर में हो रहा है। वहीं विधानसभा निजामाबाद के खरेंवा मोड़ सरायमीर में 12.30 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा होगी। 
विज्ञापन


डिंपल यादव की जनसभा 21 मई को
मेंहनगर के खरिहानी बाजार में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के ठीक एक दिन बाद ही पूर्व सीएम एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी एवं मैनपुरी सांसद डिंपल यादव खरिहानी बाजार स्थित वंसरिया बाग में मंगलवार जनसभा करेंगी। इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक पूजा सरोज व पूर्व एमएलसी व प्रदेश कार्यकारिणी सचिव कमला प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed