फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lok Sabha Election 2024 Defense Minister Rajnath Singh public meeting in Azamgarh

Lok Sabha Election: आजमगढ़ में रक्षामंत्री ने भरी हुंकार, बोले- यूपी में गुंडे बदमाशों के हौसले पूरी तरह पस्त

Thu, 23 May 2024 06:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 23 May 2024 06:23 PM IST
सार

Rajnath Singh In Azamgarh : आजमगढ़ जिले के लालगंज लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब उत्सव प्रदेश बन गया है। योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में गुंडे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Defense Minister Rajnath Singh public meeting in Azamgarh
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एक्स/ राजनाथ सिंह

विस्तार

मैं पूरे देश में भ्रमण करने के बाद और सार्वजनिक जनसभाओं को संबोधित करने के बाद इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि मोदी की 400 पार की सरकार बनानी है। जहां तक उत्तर प्रदेश का सवाल है तो उत्तर प्रदेश अब उत्सव प्रदेश बन गया है। योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश की सरकार चलाई है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। यहां पर गुंडे बदमाशों के हौसले पूरी तरह से पस्त हो चुके हैं। किसी गुंडे बदमाश की हिम्मत नहीं है कि अपने सीने की बटन खोलकर उत्तर प्रदेश की सड़कों पर चल सके। 

विज्ञापन


उक्त बातें गुरुवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लालगंज लोकसभा क्षेत्र के मेहियापार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यदि हम भारत की अर्थव्यवस्था वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं तो उसमें सबसे अधिक योगदान उत्तर प्रदेश का होने जा रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में मैं जो माहौल देख रहा हूं, उससे मेरा विश्वास पक्का हो गया है कि पंजा आपका साथ छोड़ चुका है, साइकिल की चैन उतर चुकी है और हाथी पस्त हो चुका है। 80 की 80 सीटों पर भाजपा उत्तर प्रदेश में अपनी विजय पताका फहरा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

'वन नेशन वन इलेक्शन का लिया है फैसला'

रक्षमंत्री ने कहा कि देश में हर दो साल पर चुनाव होते रहते हैं, जिससे काफी आर्थिक क्षति होती है, जिसे देखते हुए हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि अब यह बार-बार चुनाव होने का फैसला बंद होना चाहिए। वन नेशन वन इलेक्शन होना चाहिए। यह फैसला हम लोगों ने किया है।

भारत बोलता है पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है
मैं आज से नहीं लगभग 26 से 27 सालों से दुनिया के दूसरे देशों में जाता हूं। अंतरराष्ट्रीय मंचों से मुझे बोलने का अवसर प्राप्त हुआ है। पहले हम लोग दुनिया के मंचों पर कुछ बोलते थे तो हमारी बातों को जितनी गंभीरता से लेना चाहिए, दुनिया के अन्य देश नहीं लेते थे। सोचते थे भारत तो गरीबों का देश है, भारत कमजोर देश है। भारत का कोई प्रतिनिधि बोल रहा है तो सुने ना सुने कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैंने देखा है कि भारत का कोई प्रतिनिधि पहले जब अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलने के लिए खड़ा होता था तो 100 में से 30 40 बाहर चले जाते थे, चलो चाय पी कर आते हैं। लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत बोलता है तो सारी दुनिया कान खोल कर सुनती है।

अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें से पांचवें स्थान पर आया भारत

रक्षामंत्री ने कहा कि 140 करोड़ की जनसंख्या हमारी हो चुकी है। 2004 में हमारी जनसंख्या कुछ कम थी फिर भी सवा सौ करोड़ की जनसंख्या थी। उसके बाद भी हमारा देश धन दौलत के मामले में 11वें स्थान पर खड़ा था। आज सात से आठ वर्ष बीतने के बाद यह दुनिया के पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यह मैं नहीं कह रहा हूं दुनिया की सारी वित्तीय संस्थाएं, दुनिया की सारी फाइनेंशियल फर्म्स, दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री दावा कर रहे हैं। सारी दुनिया का यह विश्वास पक्का हो गया है कि आज के ढाई तीन साल बाद यानी 2027 आते-आते अर्थव्यवस्था के मामले में टॉप थ्री कंट्रीज में खड़ा हो जाएगा। जिसमें एक अमेरिका होगा, दूसरा चीन होगा और तीसरा यदि कोई होगा तो भारत होगा।

आठ वर्ष के अंदर 25 करोड़ लोगों को निकाला गरीबी रेखा से बाहर

रक्षा मंत्री ने कहा कि 25 करोड़ लोगों को आठ वर्ष के अंदर गरीबी रेखा से बाहर करने में हमने कामयाबी हासिल की है। यह हमारा नीति आयोग नहीं कर रहा है अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाएं, फाइनेंशियल फर्म्स यह दावा कर रही हैं। उनका तो यह मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि आज के 10 से 15 वर्षों के बाद भारत में गरीबी नाम की कोई चीज शेष नहीं बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed