फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lok Sabha Election 2024 Azamgarh SP Candidate Dharmendra Yadav

Lok Sabha Chunav: BJP प्रत्याशी निरहुआ के खिलाफ सपा ने धर्मेंद्र को मैदान में उतारा, आजमगढ़ से बनाया प्रत्याशी

Sat, 16 Mar 2024 07:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 07:43 PM IST
सार

Lok Sabha Election: आजमगढ़ लोकसभा सीट मुलायम परिवार के लिए खास है। इस सीट पर सपा अपने बर्चस्व को खत्म नहीं करना चाहती है। इसलिए कयास लगाए जा रहे थे इस बार भी इस सीट पर मुलायम परिवार से ही कोई मैदान में आएगा। शनिवार को पार्टी ने कयासों पर विराम लगाते हुए धर्मेंद्र यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें एक बार फिर इस सीट से मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Azamgarh SP Candidate Dharmendra Yadav
धर्मेंद यादव और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव का आचार संहिता लागू होते ही सपा ने आजमगढ़ सीट पर प्रत्याशी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लगा दिया। सपा ने इस सीट पर एक बार फिर धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है। उपचुनाव में मिली हार के बाद पार्टी ने एक बार फिर इन पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ लोकसभा सीट मुलायम परिवार के लिए खास है। इस सीट पर सपा अपने बर्चस्व को खत्म नहीं करना चाहती है। इसलिए कयास लगाए जा रहे थे इस बार भी इस सीट पर मुलायम परिवार से ही कोई मैदान में आएगा। शनिवार को पार्टी ने कयासों पर विराम लगाते हुए धर्मेंद्र यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें एक बार फिर इस सीट से मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


धर्मेंद्र यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव के पुत्र हैं। उन्होंने 2004 में अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत की और मैनपुरी सीट से सांसद बने। इसके बाद 2009 और 2014 का लोकसभा चुनाव बदायूं सीट से जीतकर सांसद बने। 2019 में मोदी लहर में भाजपा की संघमित्रा के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अखिलेश यादव के आजमगढ़ सीट छोड़ने के बाद हुए उपचुनाव में उन्हें आजमगढ़ से मैदान में उतारा गया। 

इस चुनाव में उन्हें भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि धर्मेंद्र यादव भले ही चुनाव हार गए थे लेकिन अपनी कुशल व्यवहार से लोगों को अपना मुरीद बना गए थे। इस चुनाव भाजपा के दिनेश लाल यादव को कुल तीन लाख 12 हजार 768 वोट मिले थे। जबकि धर्मेंद्र यादव को तीन लाख चार हजार 89 मत प्राप्त हुए थे। इस प्रकार धर्मेंद्र यादव को 8679 मतों से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed