फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lok Sabha By Election azamgarh samajwadi party leader Ram Gopal Yadav claims Dharmendra yadav will win with more votes than Akhilesh

Azamgarh By Election: सपा नेता रामगोपाल यादव का दावा- अखिलेश से ज्यादा मतों से जीतेंगे धर्मेंद्र

Thu, 16 Jun 2022 05:28 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Jun 2022 05:28 PM IST
सार

 आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव को लेकर सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव भी जनपद पहुंचे। उन्होंने हरबंशपुर में केंद्रीय चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव में जीत का मंत्र दिया। 

विज्ञापन
Lok Sabha By Election azamgarh samajwadi party leader Ram Gopal Yadav claims Dharmendra yadav will win with more votes than Akhilesh
धर्मेंद्र यादव के साथ सपा नेता रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा हो गया है। सपा के सहयोगी दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर कई दिनों से जिले में डेरा डाले हुए है। मंगलवार से स्वामी प्रसाद मौर्य और महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह भी डेरा जमा चुकी हैं।

विज्ञापन


वहीं बुधवार को सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव भी जनपद पहुंचे। उन्होंने हरबंशपुर में केंद्रीय चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव में जीत का मंत्र दिया।  उन्होंने दावा किया कि इस बार धर्मेंद्र, अखिलेश से ज्यादा वोटों से चुनाव जीतेंगे। यह बात गलत बात है कि वोट जाति व धर्म के नाम पर पड़ते हैं।
विज्ञापन


बीएसपी को बताया बीजेपी की बी टीम
विधानसभा चुनाव में गाजीपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, मऊ जैसे जिलों में यादव व मुस्लिम के अलावा सभी जातियों ने सपा को वोट दिया था। जिन लोगों को लोकतंत्र व संविधान पर विश्वास है वह सपा को वोट देगा। विधानसभा चुनाव में बीएसपी को बीजेपी की बी टीम के तौर पर कार्य करने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दंगे के आरोपियों के घर बुलडोजर चलाए जाने के सवाल पर कहा कि हिंदुस्तान की कौन सी सीआरपीसी आईपीसी और संविधान में लिखा है कि जिसने अपराध किया है उसका घर गिरा दो। यह सरकार मनमानी कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को भी चेताया कि आज यह सरकार है लेकिन जो यह कारस्तानी हो रही है इसका मुकदमा 20 साल बाद भी लिखा जा सकता है। अगर यह सरकार नहीं रहेगी तो उनको दंडित होना निश्चित है। 

उप चुनाव में टूटेगा परिवारवाद का किला : अनिल राजभर

यहां की जनता सरकार के साथ रहने का मन बना चुकी है। उप चुनाव में विपक्ष का सारा समीकरण ध्वस्त होगा और परिवारवाद का किला टूटेगा। उक्त बातें प्रदेश सरकार के श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा। राजभर बुधवार को केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने अखिलेश को सांसद चुनकर विकास करने का मौका दिया था लेकिन वह बीच में ही इस्तीफा देकर चले गए। सांसद रहते हुए एक बार भी लोक सभा में आजमगढ़ के विकास का मुद्दा नहीं उठाया। भाजपा सरकार ने महाराज सुहेलदेव का सम्मान करते हुए उनके नाम से यहां विवि का निर्माण करा रही है।

उन्होंने कहा कि 2019 में बुआ और बबुआ साथ में मिलकर चुनव लड़े थे इसके बाद भी भाजपा को हरा नहीं पाए। भाजपा की सरकार पूरी तरह से जनता को समर्पित है। डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। जनता का मू्ड बता रहा कि लोक सभा उप चुनाव में ऐतिहासिक परिवर्तन होने जा रहा है। दिनेश लाल यादव निरहुआ को जनता सांसद चुनेगी।

परिवारवाद से ऊब चुकी है जनता

उप चुनाव के प्रभारी व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि आजमगढ़ का उपचुनाव महत्वपूर्ण है और पूरे देश को एक नया संदेश देने वाला है। इस बार आजमगढ़ की जनता परिवारवाद और जातिवाद के बंधनों को तोड़कर विकासवाद की ओर कदम बढ़ा दिया है।

पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव को भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिनको यह भ्रम है कि आजमगढ़ सपा का गढ़ है, यह चुनाव उनका भ्रम तोड़ देगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने सांसद रहते हुए यहां विकास का एक भी काम नही किया। जनता परिवारवाद से ऊब चुकी है।

भाजपा की हो जाएगी जमानत जब्त : स्वामी प्रसाद मौर्य

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज बेरोजगारी, महंगाई चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार को अप्रत्यक्ष रूप से आरएसएस चला रही है। उसके सामने योगी और मोदी बौने साबित हो रहे हैं। 2014 के पहले जब डीजल 54 -56 रुपए और पेट्रोल 64- 65 रुपए था, तब बीजेपी सरकार ने पूरे देश में बंद का आह्वान किया था। लेकिन आज डीजल पेट्रोल सैकड़ा पार कर चुकी है। लेकिन इस पर कोई नहीं बोल रहा है। पूरे देश की जनता को भाजपा ठग रही है। उपचुनाव में भाजपा की जमानत जब्त हो जाएगी। 

 स्वामी प्रसाद मौर्य ने उक्त बातें मनिकाडीह में मंगलवार की शाम समाजवादी पार्टी की आयोजित सभा को संबोधित करने के दौरान कहा। उन्होंने उपचुनाव में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के पक्ष में वोट भी मांगा। कहा कि अडानी और अंबानी के हाथों सरकारी संपत्ति को कौड़ियों के दाम बेचा जा रहा है।

मुस्लिम के नाम पर हिंदुओं के बीच नफरत भरने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की कमियों को जो उजागर करता है  उसके ऊपर ईडी सीबीआई की जांच बैठा कर फर्जी मुकदमे का शिकार बना कर जेल भेज दिया जाता है ,और उसका घर बुलडोजर लगाकर गिरा दिया जाता है। ये तो भारतीय जनता पार्टी का फैशन बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed