फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Street drama made villagers aware against child marriage

Azamgarh News: नुक्कड़ नाटक से बाल विवाह के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक

Mon, 19 Oct 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Street drama made villagers aware against child marriage
आजमगढ़। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रविवार को निजामाबाद थाना क्षेत्र के गंधुवई गांव में बाल विवाह और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

महिला एवं बाल कल्याण विभाग के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसकी रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण और महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और महिलाओं व बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण तैयार करने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एएचटी थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन, निजामाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, महिला एवं बाल कल्याण विभाग की प्रीति उपाध्याय और अन्नू सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के संजय शाही, फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा, बदरका चौकी प्रभारी प्रियंका तिवारी और मिशन शक्ति अभियान की प्रभारी पूनम विश्वकर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed