{"_id":"6ad520ed4e48575abb0a7994","slug":"qatar-for-mahagauris-darshan-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-159095-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: महागौरी के दर्शन के लिए लगी कतार, ‘चलो बुलावा आया है’ भजन पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: महागौरी के दर्शन के लिए लगी कतार, ‘चलो बुलावा आया है’ भजन पर झूमे भक्त
विज्ञापन
पाल्हमेश्वरी धाम पर दर्शन-पूजन को लगी कतार। संवाद
आजमगढ़। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए कतारें लगी रहीं। घंटा-घड़ियाल की गूंज और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
शहर के दक्षिणमुखी देवी मंदिर, रैदोपुर दुर्गा मंदिर, पांडेय बाजार काली मंदिर, बाजबहादुर दुर्गा मंदिर, सिधारी शंकर तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, बेलइसा मां काली मंदिर और बड़ादेव दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इसी क्रम में निजामाबाद तहसील क्षेत्र के भैरोपुर कला ग्रामसभा स्थित मां शीतला दरबार में महागौरी के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
माता का भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह से भजन-कीर्तन का सिलसिला शुरू हो गया। गायक जेपी मद्धेशिया ने ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’ भजन सुनाया तो श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। तालियों और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। उधर, मेंहनगर, महराजगंज आदि क्षेत्रों के देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने माथा टेककर मन्नतें मांगीं। नवरात्र के चलते मंदिरों और बाजारों में चहल-पहल बनी रही। फरिहा : क्षेत्र के देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को फल-फूल, नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।