फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lohia was in favor of the socialist system

समाजवादी व्यवस्था के पक्षधर थे लोहिया

Thu, 13 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़ Updated Thu, 13 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रसिद्ध समाजवादी चिंतक और विचारक डा. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्री कचहरी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने डा. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने डा. राममनोहर लोहिया को महान समाजवादी नेता बताते हुए कहा कि वह समाज में व्याप्त सभी प्रकार की गैर बराबरी के खिलाफ थे। उन्होंने पिछड़े वर्गों, महिलाओं, किसानों, अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए जो रास्ता बताया था।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री उस पर चल कर प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं की झड़ी लगा दिए हैं। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने डा. लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने आजीवन समाज के दबे-कुचले और शोषित वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ी। वह समता और समृद्धि पर आधारित समाजवादी व्यवस्था के पक्षधर थे। उन्होंने जो नीतियां प्रतिपादित की वह राष्ट्रीय स्तर पर आज भी प्रांसगिक हैं। पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने कहा कि डा.लोहिया गैर कांग्रेसवाद के जनक थे।
विज्ञापन


उन्होंने देश में सामाजिक गैरबराबरी को समाप्त करने के लिए पिछड़े वर्गों को हर क्षेत्र में भागीदारी की पैरवी किया। विधायक डा.संग्राम यादव ने डा.लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डा.राममनोहर लोहिया स्वप्न दृष्टा थे। उन्होंने कहा था कि दुनिया में केवल दो जातियां ही हैं, महिला और पुरुष लेकिन साजिश के तहत अपनी सत्ता को कायम रखने के लिए कुछ लोगों ने हजारों जातियों में समाज को बांटने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. लोहिया आर्थिक, समाजिक, गैरबराबरी समाप्त कर समतामूलक समाज की स्थापना के पक्षधर थे। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव, पूर्व विधायक भोला पासवान, डा.हरिराम सिंह यादव, नसीम अहमद, सिकंदर यादव, दूधनाथ सरोज, हरिश्चंद्र यादव, एसके सत्येन, शर्मानंद पांडेय, राजेश गिरी, आशीर्वाद यादव उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed