फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lockdown 03 : Shops will open from 7.30 am to 6.30 pm

पुराना समय खत्म, अब सुबह साढ़े सात से शाम साढे छह बजे तक खुलेंगी दुकानें

Mon, 04 May 2020 05:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Lockdown 03 : Shops will open from 7.30 am to 6.30 pm
आजमगढ़। लॉकडाउन 3 में दो शिफ्टों में दुकान खुलने के पुराने नियम का खत्म कर दिया है। अब सुबह साढे़ सात से शाम साढे़ छह बजे तक अनुमन्य दुकानें खोली जा सकेंगी। पहले रमजान में सुबह सात से 10 और दोपहर में दो से शाम पांच बजे तक दुकानें खुल रही थीं।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन और नगर पालिका परिषद मुबारकपुर की तीन किमी की परिधि को छोड़कर आबकारी विभाग की मात्र एकल शराब की दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक खोलने की अनुमति है। अन्य अनुमन्य दुकानें सुबह साढ़े सात बजे से शाम 6.30 बजे तक खुली रहेगी। शाम सात से सुबह 7.00 बजे तक पूर्णत: बन्द रहेगी। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि मॉल, रेस्तरॉ, सिनेमा हॉल, मार्केट काम्प्लेक्स, जिम नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सामने खुलीं सत्तू की लस्सी की दुकानें
केंद्र सरकार की ओर से तीसरे चरण में छूट की घोषणा क्या हुई कलक्ट्रेट के सामने तक सड़क के किनारे सत्तू की लस्सी और शहर में चाय आदि की दुकानें भी खुल आई। इसकी जानकारी मिलने पर डीएम ने स्पष्ट किया। चाय, पकौड़ी और मिठाई आदि की दुकानों को खोलने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यदि इस तरीके से दुकानें खोली गई हैं तो इसे बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed