{"_id":"5f1c4e068636271a0e09c2c0","slug":"live-coronavirus-azamgarh-news-update-17-in-jail-85-including-three-policemen-found-corona-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Live Azamgarh Coronavirus news Update: जेल में 17, तीन पुलिसकर्मी समेत 85 कोरोना संक्रमित मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Live Azamgarh Coronavirus news Update: जेल में 17, तीन पुलिसकर्मी समेत 85 कोरोना संक्रमित मिले
Sat, 25 Jul 2020 08:51 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 25 Jul 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
मास्क बांटते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जनपद में भी कोरोना संक्रमण रोजाना तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक कुल 85 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 17 जिला जेल में मिले हैं। बरदह थाने के तीन सिपाही भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। थाने को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही अहरौला में दो, बिलरियागंज में तीन, हरैया में एक स्वास्थ्यकर्मी, मिर्जापुर में दो संक्रमित मिले हैं। पवई में एक बैंक कर्मी कोरोना संक्रमित मिला है। एक साथ इतने संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। सभी को आइसोलेट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एके मिश्रा ने बताया कि कालीचौरा सदर, भंवरनाथ, सीताराम दलाल घाट, बड़या, जामा मस्जिद, दलसिंगार मोहल्ला क्षेत्र में क्रमश: एक-एक, दो व्यक्ति चेवटा बिलरियागंज, 17 जिला कारागार, एक सरायमीर मिर्जापुर, एक व्यक्ति हैदरपुर खास, दो कुकरीपुर अहरौला, एक यूबीआई पवई में संक्रमित मिला है। एक रौनापार हरैया, तीन बरदह थाना, एक सिंहवारा महराजगंज, दो मौलान आजादनगर, एक बूढ़नपुर, तीन इटौरा जहानागंज, एक गौरी नरायनपुर, एक हिसामुद्दीनपुर कप्तानगंज में संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
दो निजामाबाद, दो करौत जहानागंज, पांच कांशीराम आवास आजमगढ़, एक राजकीय मेडिकल कालेज आजमगढ़, एक मुकेरीगंज कोतवाली, एक एलवल कोतवाली में संक्रमित पाए गए हैं। एक आनंदपुर कटरा सिधारी, एक अतरौलिया बाजार, एक बिलारी अतरौलिया, एक बूढ़नपुर, एक कोयलसा, एक बरईपुर कोयलसा, एक छितौना जलालपुर कोयलसा, एक भिण्डवारा कोयलसा में संक्रमित पाए गए हैं।
दो पुष्पनगर फूलपुर, एक निजामाबाद, चार नुरपुर मुबारकपुर व एक पुरारानी मुबाकरपुर, क फूलपुर आजमगढ़, एक चुगनुपार जीयनपुर अजमतगढ़, एक नूरुद्दीनपुर बिलरियागंज, चार तिग्गीपुर निजामाबाद रानी की सराय, एक हुसैनाबाद निजामाबाद, दो पटखौली पल्हनी, तीन मोहम्मदपुर, एक परमेश्वरपुर अतरौलिया एक उकड़ोरा हाफिजपुर आजमगढ़ के रहने वाला है।