फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children found studying in a tin shed; order issued to close the school.

Azamgarh News: टिनशेड में पढ़ते मिले बच्चे, स्कूल को बंद करने का दिया आदेश

Mon, 14 Sep 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Children found studying in a tin shed; order issued to close the school.
शासन के आदेश के बाद भी जिले के विभिन्न इलाकों में कई मान्यता प्राप्त विद्यालय मानक को ताक पर रखकर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के टकटेउवारामपुर में संचालित एक मान्यता प्राप्त विद्यालय में व्यापक पैमाने पर गंभीर अनियमितता प्रकाश में आई है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय को बंद कराने का आदेश दिया है। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को मानक पूरा करने के लिए छह माह का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

मानक न पूरा करने पर स्कूल की मान्यता रद कर दी जाएगी। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के टकटेउवारामपुर स्थित लालसर शिक्षा सेवा समिति प्राथमिक विद्यालय संचालित है। विद्यालय में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। विद्यालय टिन शेड में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में अग्निशमन यंत्र, भूकंप रोधी प्रमाण पत्र एवं भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र नहीं मिला। विद्यालय में अप्रशिक्षित अध्यापकों से अध्यापन कराया जाना पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने विद्यालय को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया है।

बच्चों को तीन दिन के अंदर समीप के विद्यालय मेें समायोजित करने का आदेश दिया है। विद्यालय प्रशासन मानक पूर्ण करने के लिए छह माह का अवसर दिया गया है।
इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के टकटेउवारामपुर स्थित लालसर शिक्षा सेवा समिति प्राथमिक विद्यालय को बंद करने के साथ ही बच्चों को तीन दिन के अंदर समीप के विद्यालय मेें समायोजित करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed