{"_id":"6aa6ef70c6728a42b3051fc4","slug":"party-workers-must-ensure-that-no-voters-name-is-deleted-rajendranath-azamgarh-news-c-295-1-mau1002-151930-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी मतदाता का नाम न कटे पार्टी कार्यकर्ता ध्यान दें : राजेंद्रनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी मतदाता का नाम न कटे पार्टी कार्यकर्ता ध्यान दें : राजेंद्रनाथ
विज्ञापन
घोसी विधानसभा क्षेत्र के भावनपुर और रसड़ी गांव में सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पीडीए जनचौपाल का आयोजन किया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष लालचंद यादव की अध्यक्षता में हुई जनचौपाल में सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने को कहा।
मतदाता सूची पर नजर रखने की अपील की। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख डाॅ. सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि पीडीए जनचौपाल के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए आवाज उठाई जा रही है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सरकार में कन्या विद्याधन, लैपटॉप, छात्रवृत्ति और मेधावी छात्रों की पढ़ाई सहित कई योजनाएं संचालित थीं। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ की मतदाता सूची की जांच करे और किसी पात्र मतदाताओं के नाम कटने न पाए।
विज्ञापन
प्रदेश सचिव मौलाना शम्स तबरेज ने कहा कि विलय किए गए विद्यालयों को फिर से खोलने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा किसानों, मजदूरों और गरीबों के हित में कार्य करने के लिए प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अल्तमस उर्फ मिल्टन खान, खुर्शीद खान, जयश्री प्रजापति, कल्पनाथ चौरसिया, धर्मू यादव, धर्मदेव यादव, महेंद्र यादव, डा. गुलाब मौजूद रहे।