फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Live and loyal supporters interact with each other

जीते अाौर हारे प्रधान समर्थक अापस में भिड़े

Mon, 03 Jul 2017 11:44 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Mon, 03 Jul 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Live and loyal supporters interact with each other
demo pic
मुबारकपुर। थाना क्षेत्र के जमीन पाही गांव में सोमवार की दोपहर प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पथराव भी हुआ और कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। इसमें लाठी-डंडे के हमले और पथराव से दोनों तरफ के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर सीओ सदर मुबारकपुर थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराकर घायलों को सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने तीन लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जबकि अन्य का वहीं पर इलाज चल रहा है।       
विज्ञापन



घायल होने वालों में एक पक्ष से मनोज सिंह (52), अनिल सिंह (45), राहुल सिंह (30) तथा दूसरे पक्ष से ओमप्रकाश सिंह (38), मारकंडेय सिंह (65), प्रदीप सिंह (33) और प्रमोद सिंह (30) शामिल हैं। ये लोग मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमीन पाही गांव के निवासी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


। गांव में प्रधान पद के लिए उपचुनाव का सोमवार को परिणाम आया। इसमें वीरेंद्र गौतम चुनाव जीत गए जबकि सुघरी देवी दूसरे नंबर पर रही। जीत के बाद वीरेंद्र गौतम अपने समर्थकों के साथ गांव में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान सुघरी देवी के समर्थकों से उनका सामना हो गया। एक दूसरे को देखकर समर्थक नारेबाजी करने लगे।

इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई और पथराव हुआ। इस दौरान एक पक्ष से कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। मारपीट के दौरान लाठी-डंडे के हमले और पथराव से दोनों तरफ से सात लोग घायल हो गए। गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सीओ सदर मुबारकपुर थाने की पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कर मामला शांत कराया।


पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टर ने मनोज सिंह, ओमप्रकाश सिंह और प्रदीप सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अन्य का वहीं पर इलाज चल रहा। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि गांव का माहौल बिलकुल शांत है।


घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। ना ही तहरीर मिली है। सीओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस की तरफ से भी केस दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि प्रतिबंध के बावजूद गांव में विजय जुलूस निकाला जा रहा था।       


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed