फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   List of 55 criminals, reward of 25-25 thousand declared on seven in Azamgarh

आजमगढ़ के 55 अपराधियों की बनी सूची, सात पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Thu, 27 Aug 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
List of 55 criminals, reward of 25-25 thousand declared on seven in Azamgarh
आजमगढ़। बड़ी घटनाओं में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने अब इनाम घोषित करने की कवायद शुरू कर दी है। फिलहाल एसपी सुधीर कुमार सिंह ने लगभग 55 ऐसे अपराधियों की सूची तैयार किया है। जिसमें सात पर बृहस्पतिवार को 25-25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया। इसमें तीन बीडीसी हत्याकांड के फरार आरोपी भी शामिल है।
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बड़ी घटनाओं का अंजाम देने के बाद फरार चल रहे लगभग 55 अपराधियों की सूची सभी थाना क्षेत्रों से सामूहिक रूप से तैयार करवायी गई है। जिसमें फिलहाल सात अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। ईनाम घोषित किए गए अपराधियों ने निजामाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी व बीडीसी सुरेंद्र यादव की हत्या में फरार चल रहे तीन अभियुक्त अमित यादव पुत्र स्व. जितेंद्र यादव, गगन यादव पुत्र वेद प्रकाश यादव निवासीगण बड़हरिया थाना निजामाबाद व प्रमोद यादव उर्फ गोल्डी यादव पुत्र रामदरश यादव निवासी बकिया लछिरामपुर थाना निजामाबाद शामिल है। बीडीसी हत्याकांड में कुल आठ लोग नामजद किए गए थे। जिसमें पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं फरार चल रहे दीदारगंज थाने के चार गैंगेस्टर अभियुक्त अंकित राजभर पुत्र विनोद राजभर निवासी सुरहन थाना दीदारगंज, अंकुश गौतम पुत्र राजाराम गौतम निवासी पुष्पनगर थाना दीदारगंज, जितेंद्र पुत्र बलिहारी निवासी भादो थाना दीदारगंज व शशि पांडेय पुत्र मनोज पांडेय निवासी गोसड़ी थाना दीदारगंज पर भी एसपी ने 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया है। एसपी ने बताया कि जल्द से जल्द इन फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश पुलिस को दिया गया है। वहीं शेष चिन्हित हुए बदमाशों पर भी जल्द इनाम घोषित किए जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed