फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Liquor smuggler Umakant's gang D-90 registered

शराब तस्कर उमाकांत का गैंग डी-90 हुआ पंजीकृत

Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Liquor smuggler Umakant's gang D-90 registered
आजमगढ़। मिलावटी शराब बनाने व बेचने वाले शराब तस्कर उमाकांत उर्फ झिनक के नाम से पुलिस ने एक नया गैंग पंजीकृत कराया है। जिसे शराब तस्कर गैंग डी-90 नाम दिया गया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के धरमनपुर गांव निवासी उमाकांत उर्फ झिनक यादव पुत्र लालता उर्फ बब्बर यादव एक संगठित गैंग के माध्यम से अवैध शराब का कारोबार करता है। स्वयं के नेतृत्व में वह साथियों के साथ मिल कर मिलावटी शराब का निर्माण व बेचने का कार्य करता है। जिससे कभी भी किसी बड़ी घटना होने की संभावना है। इसी को दृष्टिगत रखने हुए उमाकांत गैंग को शराब तस्कर गैंग डी-90 के नाम से पंजीकृत किया गया है। गैंग का लीडर उमाकांत उर्फ झिनक है तो वहीं सदस्य के रुप में फिलहाल एक सदस्य रामदुलारे राजभर पुत्र निर्मल राजभर निवासी खल्लोपुर थाना जहानागंज को चिन्हित किया गया है। इस गैंग की कवायद पर अंकुश लगाने के लिए इस गैंग को जनपद स्तर पर सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed