फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Liquor Mafia brothers Property attached in azamgarh worth of RS many Crores in poisonous liquor case

आजमगढ़: शराब माफिया सगे भाइयों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, जहरीली शराब से हुई थी 24 से अधिक मौतें

Wed, 08 Dec 2021 09:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Dec 2021 09:24 PM IST
सार

आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर में अवैध शराब के सेवन से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। मामले में आरोपी अवैध शराब कारोबारी सगे भाइयों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Liquor Mafia brothers Property attached in azamgarh worth of RS many Crores in poisonous liquor case
सगे भाइयों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ में अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस- प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को कुख्यात अवैध शराब कारोबारी सगे भाई राजेश अग्रहरी व बृजेश अग्रहरी पुत्रगण रामधनी की डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क की गई। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर एसपी अनुराग आर्य ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन


इसे लेकर अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप सरीखा माहौल बना हुआ है।  पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर में अवैध शराब के सेवन से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। काफी संख्या में लोगों के आंखों की रोशनी भी चली गई थी। एक सप्ताह तक जहरीली शराब का तांडव चला था।
विज्ञापन


मकान से बरामद हुआ था  भारी मात्रा में अवैध शराब
मित्तूपुर निवासी राजेश अग्रहरी व बृजेश अग्रहरी पुत्रगण रामधनी के एक मकान  से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। गैंगस्टर के तहत इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। जांच में इन दोनों सगे भाइयों व मां के नाम से अवैध शराब व्यवसाय के बल पर क्रय की गई डेढ़ करोड़ की संपत्ति चिन्हित की गई। जो वर्तमान बाजार में लगभग तीन करोड़ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 उ.प्र. गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत डीएम के आदेश पर विवेचक धर्मेंद्र कुमार पांडेय थाना प्रभारी फूलपुर द्वारा प्राप्त कर लिया गया था। उक्त संपत्ति को अंतर्गत कुर्क की गई। इस मौके पर तहसीलदार फूलपुर, धर्मेंद्र कुमार पांडेय थाना प्रभारी फूलपुर व उप निरीक्षक ब्रह्मदीन पांडेय थाना पवई मय फोर्स मौके पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed