फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Liquor and meat sold near girls college, complaint

Azamgarh News: गर्ल्स कॉलेज के पास बिकती है शराब और मांस, शिकायत

Mon, 13 Jan 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Liquor and meat sold near girls college, complaint
अहरौला। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने सोमवार को माहुल चौकी का निरीक्षण किया। सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया। माहुल से आए व्यापारियों ने कई समस्याओं की ओर से उनका ध्यान आकर्षित करते हुए उनके निदान की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा नेता सुजीत जायसवाल ने माहुल के गर्ल्स कॉलेज व महाविद्यालय के बगल में शराब के ठेके के होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इससे कॉलेज में आने वाली छात्राओं को परेशानी होती है। माहुल में खुले में चौकी से थोड़ी दूरी पर मांस बिकता है। माहुल नगर पंचायत में प्रवेश व निकास के गेट पर सीसी कैमरे लगाए जाएं।
विज्ञापन

माहुल चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने को कहा। सुजीत जायसवाल आशू ने शिकायत की कि कुछ माह पहले चोरी की घटना हुई। सभी सीसी कैमरे खराब थे या फुटेज नहीं मिले। माहुल नगर पंचायत के चेयरमैन लियाकत अली से एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने माहुल नगर में अच्छी क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की, जिससे आपराधिक घटनाओं का पटाक्षेप हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं माहुल से महाकुंभ में जाने वाले रास्ते पर जाम की स्थिति न बने इसके लिए अहरौला थाना प्रभारी, धमेंद्र शर्मा व चौकी प्रभारी सुधीर सिंह को दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर चेयरमैन लियाकत अली, सुजीत जायसवाल आशू, अमित सिंह,मुशीर खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed