{"_id":"5d4b152e8ebc3e6cf72232cc","slug":"lightning-struck-many-villages-due-to-strong-storm-azamgarh-news-vns4772412169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी ने बिगाड़ी बिजली की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी ने बिगाड़ी बिजली की सूरत
विज्ञापन
सगड़ी के देवारा खास राजा हाजीपुर में गिरा बिजली का खंभा।
- फोटो : AZAMGARH
मेहनाजपुर/लाटघाट/सगड़ी। क्षेत्र में मंगलवार रात आई आंधी और बारिश के कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार धराशायी हो गए। इससे सैकड़ों गांवों की बिजली रात से ही गुल है। बिजली विभाग की ओर से मरम्मत और फाल्ट सही करना के कार्य शुरू किया गया है, अभी तक बिजली बहाल नहीं हो पाई है।
मंगलवार रात आठ बजे तेज हवा के साथ बारिश आने के बाद ही बिजली गायब हो गई। लोगों ने आंधी-बारिश बंद होने पर बिजली गुल होने का कारण पता किया तो पता चला की हवा से जगह-जगह बिजली के तार गिर गए हैं। विद्युत विभाग की ओर से खंभे और तार को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग पता नहीं कैसे तार और खंभे लगाता है की थोड़ी सी हवा नहीं चली कि तार गिरने की सूचना मिल जाती है।
लाटघाट विद्युत सबस्टेशन रौनापार के देवारा क्षेत्र में मंगलवार रात आई आंधी से बिजली का खंभा टूट कर गिर गया। इससे आधा दर्जन गांवों की बिजली ठप हो गई। भदौरा ढाला से उत्तर देवारा खास राजा हाजीपुर के पास बिजली का खंभा टूट कर गिर गया। इससे चक्की देवारा खास राजा के करीब आधा दर्जन पूरवे की बिजली बाधित हो गई। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। गांव के उमेश यादव, पारस यादव, पल्टन यादव, आशीष यादव, अनुज यादव आदि ने कहा कि बिजली के खंभे, तार आदि की व्यवस्था के लिए अवर अभियंता से बात की गई है। अभी तक बिजली का खंभा नहीं लगा है। सगड़ी तहसील क्षेत्र में मंगलवार की रात आई तेज आंधी और बारिश के चलते विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है । 500 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में अंधेरा फैला हुआ है। आटा चक्की से लेकर छोटे.मोटे उद्योग धंधे बंद पड़े हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं। आंधी बारिश के चलते जगह जगह पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी ,जीयनपुर, भदांव, कुदारन तिवारी, करसौली, मिर्जापुर, पकवाइनार, जमीन मोहम्मदपुर,पारीपट्टी, राजूपट्टी, गड़ेरीपट्टी, देवापार सहित 500 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात आई तेज आंधी बारिश के चलते जगह.जगह पेड़ टूट कर गिर गए थे जिसके चलते खराबी हो गई थी। जिसे ठीक किया जा रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
आंधी मेें गिरा पेड़, दब कर महिला की मौत
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के बोरथानी गांव निवासिनी समता देवी (36) पत्नी शमशेर मंगलवार की शाम घर के बाहर बैठी हुई थी। इस दौरान तेज आंधी चल रही थी। ऐसे में समता देवी के घर के सामने स्थित पेड़ उस पर ही गिर गया। पेड़ काफी पुराना व भारी था। परिजन व आसपास के लोग तत्काल जुट कर पेड़ को हटा कर दबी समता देवी को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गये लेकिन जब तक वे पेड़ को हटा पाते तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्रों की मां बतायी गई है। दोनों बच्चे अभी नाबालिग है।