{"_id":"5edbd2b68ebc3e903f6c3eeb","slug":"light-rain-has-exposed-the-plight-of-roads-azamgarh-news-vns5287385131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश ने ही खोली सड़कों के दुर्दशा की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश ने ही खोली सड़कों के दुर्दशा की पोल
विज्ञापन
लाटघाट रौनापार मार्ग पर बारिश से हुए जल जमाव के बीच गुजरते लोग।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को दिन में हुई बारिश ने गड्ढामुक्त सड़कों की सच्चाई का उजागर कर दिया है। सड़कों के गड्ढों में जगह-जगह पानी जमा हो गया है। इससे जनपद की कई सड़कों पर पैदल चलना भी दूूूभर हो गया है। वहीं, कई सड़कों के किनारे पानी की निकास न होने के कारण सड़क पर ही पानी जमा हो गया है। जिसके कारण लोग जलभराव के बीच ही आने-जाने को विवश हैं। कइ सड़के तो कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। लोग सड़कों पर ईंट रखकर एक तरफ से दूसरी तरफ आ जा रहे हैं।
नगर पंचायत अतरौलिया में जल जमाव व नालियों के जाम होने से राहगीरों तथा नगर वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर एक बुधनिया रोड जो नगर पंचायत का पूर्वी प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। इस पर नगर पंचायत की तरफ से आने वाले नाले और आस-पास के क्षेत्रों का गंदा पानी सड़क के ऊपर जमा हो गया है। रसिक बिहारी मिश्रा, राधेश्याम मद्घेशिया आदि का कहना है कि गंदे पानी व जलजमाव के कारण उठती हुई दुर्गंध के कारण सांस लेना दूभर हो गया है। राहगीरों को आने जाने में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।
मां के दरबार में मत्था टेकना भी भारी
निजामाबाद। तहसील के भैरोपुरन कला गांव स्थित मां शीतला का दरबार श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां पूरे वर्ष श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। नवरात्र के दिन में यहां हजारों की संख्या में लोग दूर-दूर से माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन मुख्य मार्ग से यहां पहुंचने वाले मार्ग की हालत ऐसी है कि यहां आने वालों को काफी परेशानी का पड़ता है। निसर्ग तूफान के कारण हुई बरसात से इस मार्ग पर जल जमाव हो जाने से इस पर पैदल आवागमन करना दूभर हो गया है। इसका मुख्य कारण नाली का ऊपर होना और सड़क का नीचे होना है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने गड्ढों में भरी मिट्टी
रानी की सराय। वर्तमान में सबसे बुरा हाल आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग का है। इस मार्ग पर इतने बड़े गड्ढे हो गए हैं कि अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। शनिवार को लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गड्ढों में मिट्टी भरकर मार्ग को आवागमन योग्य बनाया। लेकिन यह मिट्टी गाड़ियों के आवागमन के कारण कीचड़ में तब्दील हो गई और इस पर आवागमन दूभर हो गया।
सड़क के अधूरे निर्माण बढ़ाई मुश्किल
फूलपुर। जनपद में हुई बारिश ने सड़कों की दुर्दशा की पोल खोल दी है। फूलपुर तहसील के मुंडियार से होकर वनवीरपुर, मद्घुपुर, उत्तमा आदि गांवों को जाने वाले मार्ग की हालत इस बरसात ने खराब कर दी है। सड़क से पानी के निकास की व्यवस्था न होने के कारण और गाड़ियों के आवागमन से पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण तो शुरू किया गया लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं होने और नाली की व्यवस्था न होने से यह समस्या खड़ी हुई है।

लाटघाट रौनापार मार्ग पर बारिश से जल जमाव।- फोटो : AZAMGARH