फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lift facility will be available soon at the station

Azamgarh News: स्टेशन पर जल्द मिलेगी लिफ्ट की सुविधा

Fri, 02 Jun 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Lift facility will be available soon at the station
सब कुछ ठीक रहा तो रेलवे स्टेशन पर जल्द ही यात्रियों को लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। ऐसे में जहां स्टेशन की खूबसूरती बढ़ेगी तो वहीं यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। निर्माण की कवायद भी तेज हो गई है। रेलवे बोर्ड ने लिफ्ट लगाने की मंजूरी दे दी है। सुविधा प्लेटफार्म एक और दो पर देने की योजना है।आजमगढ़ स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन का दर्जा प्राप्त है। बावजूद यहां अव्यवस्थाएं है। आज भी यहां न तो स्वचालित सीढ़ी लगी और न ही लिफ्ट। जबकि दोनों की योजना बहुत पहले से ही है। कई बार इसे लेकर बजट भी मिला लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण इसपर कार्य ही नहीं हो सका। ऐसे में यात्री अभी तक सीढि़यों से ही एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाते हैं। अब आजमगढ़ स्टेशन का चयन अमृत भारत योजना के तहत हुआ है। इसके तहत अब स्टेशन पर लिफ्ट लगाने के साथ ही अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। रेलवे ने लिफ्ट लगाने के लिए 1.95 करोड़ रुपये जारी किए है। इसके साथ ही स्टेशन पर फसाड लाइटिंग, एलटी पैनल, साइनेज, लाइट एवं पंखे की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed