फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lekhpal accused of extortion in the name of certificate

Azamgarh News: लेखपाल पर प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली का आरोप

Wed, 23 Apr 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of extortion in the name of certificate
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के मक्खन पट्टी गांव निवासी अजय कुमार पांडेय ने हलका लेखपाल रुचि सिंह पर आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए अवैध वसूली का आरोप लगाया है। गलत आय दर्ज करने का भी आरोप लगाया है। एसडीएम निजामाबाद ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अजय कुमार पांडेय ने बताया कि उनके पास न तो जमीन है और न ही पक्का मकान है। वे रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी दो बेटियों का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में हुआ है। छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उन्होंने आवेदन किया था। अजय का आरोप है कि लेखपाल रुचि सिंह ने उनसे 3000 रुपये लिए और उनकी वार्षिक आय 72000 रुपये दर्ज कर दी। जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो दोबारा सुविधा शुल्क देने को कहा गया, तब भी लेखपाल ने वही 72000 रुपये की रिपोर्ट लगाई। तीसरी बार आवेदन करने पर भी यही आय दर्ज की गई। अजय ने मांग की कि उनका पैसा वापस किया जाए, लेकिन लेखपाल ने कोई राहत नहीं दी।
विज्ञापन

अजय ने आगे बताया कि उनके गांव में आठ बीघा जमीन, ट्रैक्टर, पक्का मकान और लग्जरी गाड़ी वाले लोगों की आय 42000 रुपये दर्ज की गई, जबकि रिक्शा चलाने वाले की आय 72000 रुपये दिखाई गई है। इस संबंध में हल्का लेखपाल रुचि सिंह ने कहा कि अजय की आय मनरेगा के आधार पर तय की गई, जहां एक व्यक्ति की दैनिक मजदूरी 225 रुपये है। उन्होंने कहा कि अजय का आरोप झूठा है। एसडीएम निजामाबाद नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed