फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lee Brox XI Makhanha won trophy

ली ब्रोक्स इलेवन मखनहा ने जमाया क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी पर कब्जा

Tue, 18 Feb 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lee Brox XI Makhanha won trophy
अतरौलिया में आयोजित खंल-कूद विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी प्रदान करते मुख्य अतिथि। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। मदियापार (कड़सरा) में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में ली ब्रोक्स इलेवन मखनहा ने संजय स्पोर्टिंग क्लब अतरौलिया को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में खानपुर व संजय स्पोर्टिंग क्लब अतरौलिया के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में खानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। संजय स्पोर्टिंग क्लब ने निर्धारित आठ ओवर के मैच में पांच विकेट खोकर 96 रन बनाए। खानपुर स्पोर्टिंग क्लब छह विकेट खोकर 69 रन पर ही सिमट गई। फाइनल मुकाबला ली ब्रोक्स इलेवन मखनहा और संजय स्पोर्टिंग क्लब अतरौलिया के बीच खेला गया। संजय सपोर्टिंग क्लब अतरौलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाए। ली ब्रोक्स इलेवन मखनहा की टीम ने बिना विकेट खोए 4.2 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। ओपनर सादिक सुल्तान ने छह छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए। नोमान ने पांच छक्के जड़कर नाबाद 38 रन बनाए। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार नोमान को दिया गया। विजेता टीम को 51 हजार नगद और सीरीज के रूप में मोटरसाइकिल नोमान को दी गई। अखिलेश सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed