फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Leave development issue, talk about article 370

विकास छोड़ो, अनुच्छेद 370 पर बात करो

Sun, 11 Aug 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Leave development issue, talk about article 370
नेहरु हाल में भाजपा प्रेस को संबोधित प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकास के मुद्दों पर बाद में बात की जाएगी। अभी सिर्फ अनुच्छेद 370 और 35 ए पर सवाल करें और जवाब लें। कहा कि सरकार के इस फैसले से पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत में भी वो समस्याओं के सवाल से बचते नजर आए। प्रेसवार्ता शुरू होने से पहले ही उन्होंने मीडिया कर्मियों से सिर्फ अनुच्छेद 370 और 35ए पर ही सवाल पूछने का फरमान सुना दिया। और तो और जनपद की समस्याओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि आपके पास विज्ञप्ति पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को जब जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया तो लोगों में यह उम्मीद जगी कि जिले में विकास के कई आयाम जुड़ेंगे। योजनाओं का आमजन को लाभ मिलेगा, लेकिन हो रहा इसका उल्टा। सरकार की घोषणा के मुताबिक न तो यहां की सड़कें ही गड्ढा मुक्त हो सकीं, न ही अधूरी पड़ी परियोजनाओं को ही गति मिली। सपा शासनकाल में शुरू हुआ रोडवेज का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका और ना ही सिधारी हाईडिल के पास रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य ही पूरा हो सका है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कई बार जिले में आ चुके हैं। हर बार इन अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने और सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का मुद्दा उठता है लेकिन अब तक हुआ कुछ नहीं। रविवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा कर बाहर निकले डिप्टी सीएम से जब ये सवाल पूछा गया कि जिले में विकास का पहिया क्यों जाम है तो उन्होंने दो टूक कहा कि विकास छोड़ो, उसे बाद में देखा जाएगा। अभी सिर्फ अनुच्छेद 370 और 35 एक पर बात करिए। सरकार के इस फैसले से पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed