फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Learn social and family responsibility from Mohan

मोहन से सीखें सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारी का निर्वहन

Sun, 10 May 2020 03:57 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Learn social and family responsibility from Mohan
कोरोना महामारी ने आज पूरे विश्व को परेशान कर रखा है। अब तक लाखों लोग इससे अपनी जान गंवा चुके हैं और लाखों लोग इसकी चपेट में आकर बीमार है जिनका इलाज चल रहा है। इसके बाद भी जहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग को भूलकर सड़कों पर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए मोहन राजभर मिसाल बने हुए हैं। मुंबई से आने के बाद उन्होंने अपनी जांच कराई सब कुछ ठीक होने के बाद भी वह गांव वालों के कहने पर गांव में नहीं घुसे बल्कि अपने खेत में ही खुद को क्वारंटीन कर लिया।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव निवासी मोहन राजभर पुत्र छोटेलाल राजभर मुंबई में रहकर ट्रांसपोर्ट कंपनी में टेलर चलाने का काम करते थे। लॉक डाउन घोषित होने के बाद जिस ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे उसने उनके न तो तीन महीने की मजदूरी दी और ना ही राशन ही दिया। जब तकलीफ होने लगी तो वह पैदल ही मुंबई से घर के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन



रास्ते के झंझावतों से जूझते हुए मोहन दो मई को अपने गांव पहुंचे। वहां से वह सीधे मेडिकल कालेज गए जहां अपनी जांच कराई। जांच में सबकुछ ठीक होने के बाद भी गांव के लोगों के कहने पर मोहन ने स्वयं ही क्वारंटीन में रहने का निर्णय लिया और गांव के बाहर सीवान में स्थित अपने खेत में चारपाई और मच्छरदानी आदि लगाकर डेरा जमा लिया। तबसे मोहन यहीं पर जमे हुए हैं। मोहन ने बताया कि गांव का कोई भी व्यक्ति उनके पास नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


सिर्फ मां और पिताजी आते हैं लेकिन दूर से ही हमसे बात करते हैं। पत्तल में उनके द्वारा भोजन दिया जाता है और प्लास्टिक की गिलास में पानी। जिसे खाने के बाद वह फेंक देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर मेरी वजह से मेरे गांव या मेरे परिवार को कोई बिमारी होती है तो यह ठीक नहीं है। इसलिए लोगों की सलाह पर मैंने खुद गांव से बाहर रहने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed