फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lawyers protest against harassment of advocates

आजमगढ़: अधिवक्तओं के उत्पीड़न के विरोध में वकीलों का धरना

Tue, 14 Feb 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protest against harassment of advocates
अधिवक्ता कल्याणकारी निधि में धन आवंटन की मांग सहित अधिवक्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में सोमवार को बार काउंसिल उप्र के आह्वान पर फूलपुर के वकीलों ने तहसील परिसर में धरना दिया। वकीलों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

तहसील परिसर में धरने को संबोधित करते अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लालचंद यादव और महामंत्री फूलचंद यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार वकीलों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में वकीलों पर हमले हो रहे हैं। इसके विपरीत पुलिस वकीलों पर फर्जी मुकदमे लाद रही है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

संचालन पूर्व अध्यक्ष राम नारायण यादव ने किया। इस अवसर पर इंदूशेखर पाठक, इश्तियाक, देशराज, विजतिविजय सिंह, राम यादव, संजय कुमार यादव, इमरान अहमद, रमानंद, विनोद कुमार, संदीप श्रीवास्तव, वंश नरायन, हृदय शंकर मिश्रा, राम नरायन यादव, संतराम चौरसिया, मुमताज मंसूरी, शमीम काजिम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक संघ के सभागर में हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने अपने साथी अधिवकता अशोक कुमार राय के निधन पर दुख व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। शोक में संघ के सभी अधिवक्ता सदस्य पूरे दिन न्यायिक कार्यो से विरत रहे। अघ्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह एडवोकेट व संचालन संघ के मंत्री जयप्रकाश यादव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed